फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजीनियरिंग के छात्र ने जान हथेली पर रख बचाई युवती की जान, गवाह हैं तस्वीरें

Sat, 03 Aug 2019 10:29 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
1 of 5
sharda hospital - फोटो : अमर उजाला
ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित शारदा अस्पताल में एक युवती ने 25 फीट ऊंची छत से कूदकर खुदकुशी करने की कोशिश की, लेकिन जान की परवाह किए बिना बीटेक अंतिम वर्ष के छात्र सरदार मनजोत सिंह ने उसे बचा लिया। युवती के छलांग लगाने के बावजूद बीटेक छात्र ने उसका हाथ नहीं छोड़ा। यह पूरी घटना एक प्रत्यक्षदर्शी ने मोबाइल में कैद की और वीडियो वायरल कर दिया। बताया जा रहा है कि युवती अपने मां के साथ उपचार के लिए अस्पताल आई थी।


विज्ञापन

2 of 5
युवती को बचाया - फोटो : अमर उजाला
नॉलेज पार्क स्थित शारदा अस्पताल में में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई। जब एक युवती 25 फुट ऊंची छत पर पहुंचकर पर दोनों पैर लटका कर बैठ गई और जान देने की बात कहने लगी। युवती को देखकर छत के ऊपर और नीचे लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोग शोर मचाकर युवती से जानने देने की अपील करने लगे। 
विज्ञापन

3 of 5
युवती को बचाया - फोटो : अमर उजाला
इसी बीच कई लोग छत पर भी पहुंचे इनमें से ही एक सरदार मंजोत सिंह दबे पांव पीछे से युवती के करीब पहुंच गए। मनजोत सिंह ने सूझबूझ का परिचय देते हुए तेजी से युवती का एक हाथ पकड़ लिया। हाथ पकड़ते ही युवती ने छलांग लगा दी लेकिन सरदार मनजोत सिंह ने उसका हाथ नहीं छोड़ा। 

4 of 5
युवती को बचाया - फोटो : अमर उजाला
युवती के कूदने के दौरान झटके से सरदार मंजीत सिंह भी नीचे गिर सकते थे लेकिन उन्होंने इसकी परवाह नहीं की। बाद में लोगों की मदद से युवती को ऊपर छत पर खींच लिया गया। इसके बाद समझा-बुझाकर उसके भाई के सुपुर्द किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
युवती को बचाया - फोटो : अमर उजाला
शारदा विश्वविद्यालय के  संयुक्त रजिस्ट्रार अजीत कुमार का कहना है कि युवती अपनी मां के साथ बुलंदशहर से अस्पताल में इलाज के लिए आई थी। इसी दौरान वे मनोचिकित्सा विभाग से निकलकर छत पर पहुंच गई। बताया गया है कि वह मानसिक रूप से परेशान और बीमार थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें