फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PICS: दिल्ली की सड़कों पर 1 घंटे तक बेकाबू हाथी ने मचाया तांडव और फिर जो हुआ वो...

Tue, 20 Feb 2018 10:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
elephant crushed 3 men - फोटो : अमर उजाला
राजधानी में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक नाराज गजराज ने उत्पान मचाना शुरू कर दिया, जानें क्या थी इनकी नाराजगी की वजह..
विज्ञापन

2 of 5
elephant crushed 3 men - फोटो : अमर उजाला
पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में महावत से नाराज गजराज ने खूब उत्पात मचाया। इससे इलाके में भगदड़ मच गई। बेकाबू हाथी को काबू करने के चक्कर में महावत के साथ मौजूद दो लोग जख्मी हो गए। घायलों को एलबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। करीब एक घंटे मशक्कत के बाद किसी तरह हाथी को काबू कर बेड़ियां डाल दी गईं। बाद में महावत हाथी को लेकर यमुना खादर आ गया।
विज्ञापन

3 of 5
elephant crushed 3 men - फोटो : अमर उजाला
मामले की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि फिलहाल किसी की ओर से शिकायत नहीं मिली है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि रविवार रात महावत हाथी को लेकर विकास मार्ग से गुजर रहा था। शकरपुर मार्केट के पास पहुंचकर अचानक हाथी बिगड़ गया। उसने उत्पात शुरू कर दिया।

4 of 5
elephant crushed 3 men - फोटो : अमर उजाला
महावत ने उसे काबू करने का प्रयास किया, लेकिन नाकाम रहा। हाथी ने सड़क से बोर्ड उखाड़ डाले और वहां खड़ी कारों को भी हिलाना शुरू कर दिया। महावत के साथ के दो लोगों ने उसे काबू करने का प्रयास किया तो हाथी ने दोनों को सूंड से दूर फेंक दिया। दोनों युवक घायल हो गए। इधर, हाथी बिगड़ने की खबर मिलते ही राहगीरों ने सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
elephant crushed 3 men - फोटो : अमर उजाला
महावत ने करीब एक घंटा मशक्कत के बाद किसी तरह हाथी को पैरों में बेड़ियां डालकर काबू किया। स्थानीय लोगों का कहना था कि हादसा दिन में हुआ होता तो कई लोग घायल हो सकते थे। रविवार की छुट्टी और रात का समय होने के कारण बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें