फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिमरन क्यों बनी मौसा की कातिल?: जिम मालिक प्रेमी और उसके साथियों संग इसलिए मारा, पहले था ये प्लान; पूरी कहानी

Wed, 02 Sep 2026 01:04 PM IST
Sharukh Khan पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में हुए राकेश खन्ना हत्याकांड में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस ने हत्या के आरोपी में बुजुर्ग की रिश्तेदार और उसके प्रेमी के साथ दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है। 80 लाख रुपके ज्वेलरी के लालच में हत्याकांड को अंजाम दिया गया था।
विज्ञापन
1 of 9
delhi murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 3 इलाके में बुजुर्ग राकेश खन्ना की हत्या का सनसनीखेज मामला सुलझ गया है। रोहिणी डीसीपी और उनकी टीम ने इस हत्याकांड का खुलासा मात्र ढाई घंटे के भीतर कर दिया। पुलिस ने इस मामले में एक लड़की सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इस वारदात को लूटपाट के इरादे से अंजाम दिया गया था।

मृतक राकेश खन्ना के परिवार की करीबी सिमरन ने अपने प्रेमी हिमांशु के साथ मिलकर हत्या की पूरी साजिश रची थी। हिमांशु एक जिम का मालिक है। पुलिस ने सिमरन, उसके प्रेमी हिमांशु, जिम के ट्रेनर चिराग और एक अन्य आरोपी पारस को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन

2 of 9
मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस की टीम - फोटो : अमर उजाला
बताया जा रहा है कि 80 लाख रुपये की ज्वैलरी के लालच में इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया था। मृतक ने हाल में 80 लाख रुपये का मकान बेचा था। उस रकम से खन्ना ने ज्वैलरी खरीद ली थी। आरोपियों ने बुजुर्ग राकेश खन्ना की हत्या एक बहुत ही सोची समझी योजना के तहत की थी। उनकी पहली कोशिश डिलीवरी बॉय बनकर घर में घुसने की थी। 
विज्ञापन

3 of 9
मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस की टीम - फोटो : अमर उजाला
आरोपी खन्ना के घर पहुंचे और घंटी बजाई। बुजुर्ग खन्ना को कुछ आशंका हुई, इसलिए उन्होंने तुरंत दरवाजा नहीं खोला। आरोपियों ने बताया कि वे कुछ सामान डिलीवर करने आए हैं। खन्ना ने उनसे अपने मोबाइल पर फोन करके सामान की पुष्टि करने को कहा। आरोपियों ने फोन नहीं किया, तो बुजुर्ग ने गेट नहीं खोला और उनकी पहली योजना विफल हो गई।

4 of 9
मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस की टीम - फोटो : अमर उजाला
सिमरन और उसका प्रेमी घर के बाहर ही खड़े रहे
पहली कोशिश नाकाम होने के बाद सिमरन ने अपनी पहचान का फायदा उठाया। उसने अपनी करीबी रिश्तेदारी का हवाला देकर बुजुर्ग से गेट खुलवाया। इसके बाद सिमरन और उसका प्रेमी हिमांशु घर के बाहर ही खड़े रहे। अंदर घुसने का काम पारस और चिराग ने किया। चिराग, हिमांशु के जिम में ट्रेनर के तौर पर काम करता है। घर में घुसते ही चिराग ने बुजुर्ग राकेश खन्ना का मुंह दबा दिया। मुंह दबाने से राकेश खन्ना की दम घुटने से मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी घर में रखे गहने और नकदी खंगालने लगे। वे कीमती सामान ढूंढ रहे थे।
विज्ञापन

5 of 9
मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस की टीम - फोटो : अमर उजाला
परिजनों के वापस आपने पर भाग गए आरोपी
आरोपी घर में सामान ढूंढ ही रहे थे कि अचानक बुजुर्ग की पत्नी और उनकी दो बहनें ऑटो से घर पहुंच गईं। घर के पास परिजनों को देखकर सिमरन और हिमांशु ने तुरंत अंदर मौजूद पारस और चिराग को भागने का इशारा किया। आनन-फानन आरोपी घर से करीब डेढ़ लाख रुपये नकदी और करीब 4 लाख रुपये की ज्वेलरी लेकर फरार हो गए। 
 
विज्ञापन

6 of 9
मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस की टीम - फोटो : अमर उजाला
सिमरन को इस बात की जानकारी थी कि बुजुर्ग राकेश खन्ना ने हाल ही में अपना 80 लाख रुपये का मकान बेचा था। मकान बेचने के बाद उन्होंने बड़ी मात्रा में ज्वेलरी खरीदी थी, जिसे घर में ही रखा हुआ था। सिमरन की मुख्य साजिश इस ज्वेलरी को हड़पना था। वह इस लूट के पैसे से अपने प्रेमी के साथ ऐशो-आराम की जिंदगी जीना चाहती थी।
विज्ञापन

7 of 9
इसी घर में हुई थी बुजुर्ग की हत्या - फोटो : अमर उजाला
रोहिणी साउथ थाना पुलिस ने रोहिणी जिला डीसीपी शशांक जायसवाल की देखरेख में त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने वारदात के मात्र ढाई घंटे के भीतर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बुजुर्ग के घर से लूटी गई सभी नकदी और गहने बरामद कर लिए हैं। 

 

8 of 9
आरोपी सिमरन - फोटो : अमर उजाला
जांच में सामने आया कि योजना के मुताबिक, सिमरन अपनी मां, बुजुर्ग की पत्नी (जो उसकी मौसी थीं) और तीसरी मौसी को जन्माष्टमी के मेले में ले गई थी। वहां उन्हें छोड़कर सिमरन जल्दी वापस आ गई और अपने साथियों के साथ वारदात को अंजाम दिया। 
विज्ञापन

9 of 9
हत्याकांड को लेकर जानकारी देते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने यह भी बताया कि आरोपियों के हाथ घर से केवल करीब चार लाख रुपये की ज्वेलरी ही लगी, क्योंकि खन्ना ने बाकी ज्वेलरी पहले ही कहीं छिपा रखी थी। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें