फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन से पहले जाम का झाम: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर 8 किमी तक लगी वाहनों की कतार, गाजियाबाद में भी थमी रफ्तार

Thu, 27 Aug 2026 08:34 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद/गुरुग्राम

सार

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर करीब आठ किलोमीटर लंबा जाम लग गया। गाजियाबाद में एनएच-नौ पर लालकुंआ से डासना तक भयंकर जाम लगा। वाहन रेंग-रेंगकर आगे बढ़ रहे।
विज्ञापन
1 of 5
दिल्ली-एनसीआर में जगह-जगह लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
रक्षाबंधन की पूर्व संध्या बृहस्पतिवार शाम को घर जाने वालों की भीड़ से जगह-जगह भीषण जमा लगा। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर करीब आठ किलोमीटर लंबा जाम लग गया। गाजियाबाद में भी रफ्तार थमी। एनएच-नौ पर लालकुआं से डासना तक भयंकर जाम लगा रहा। यहां का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वाहनों की कतार का अंत ही नहीं नजर आ रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
दिल्ली-एनसीआर में जगह-जगह लगा जाम - फोटो : अमर उजाला


गाजियाबाद में डायवर्जन के बावजूद बृहस्पतिवार को एनएच-9 पर भारी वाहनों की आवाजाही जारी रही। इससे हाईवे पर वाहनों का दबाव बढ़ गया और कई स्थानों पर जाम की स्थिति बन गई। डासना, लालकुआं और सेक्टर-62 के पास वाहन रेंगते नजर आए। वेव सिटी के आगे एंबुलेंस भी जाम में फंसी रही।
विज्ञापन

3 of 5
दिल्ली-एनसीआर में जगह-जगह लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
यातायात पुलिस ने रक्षाबंधन को देखते हुए 26 अगस्त से 28 अगस्त की रात तक एनएच-9 पर भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई है। इन वाहनों को दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (डीएमई) और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे की ओर डायवर्ट करने की व्यवस्था की गई थी। इसके बावजूद बृहस्पतिवार सुबह कई भारी वाहन एनएच-9 पर पहुंच गए। डायवर्जन के पालन में लापरवाही से हाईवे पर वाहनों का दबाव और बढ़ गया।

4 of 5
दिल्ली-एनसीआर में जगह-जगह लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
एनएच-9 पर लगे जाम का असर शहर के आंतरिक मार्गों पर भी पड़ा। प्रमुख मार्गों पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। सबसे ज्यादा परेशानी रक्षाबंधन पर घर जाने वाली बहनों और नौकरीपेशा लोगों को हुई। यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में सामान्य से अधिक समय लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिल्ली-एनसीआर में जगह-जगह लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
डीसीपी ट्रैफिक त्रिगुन बिसेन ने बताया कि त्योहार के चलते एनएच-9 पर यातायात का दबाव बढ़ा है। भारी वाहनों को हाईवे से बाहर किया जा रहा है। पुलिसकर्मियों को डायवर्जन का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें