old lady
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली महिला आयोग को 181 महिला हेल्पलाइन पर सूचना मिली कि एक महिला को घर में कैद कर रखा गया है। आयोग की टीम जब मौके पर पहुंची तो घर में मौजूद बुजुर्ग महिला की भाभी ने गेट खोलने से मना कर दिया और टीम को भी गालियां दीं। बाद में पुलिस को साथ लेकर महिला आयोग की टीम फिर उसी घर पर पहुंची तो भी गेट नहीं खोला गया। ऐसे में पुलिस टीम पड़ोसी की छत से होकर पीड़िता के पास पहुंची। वहां महिला की हालत देखकर हर कोई सन्न रह गया। 50 वर्षीय महिला की हालत खराब थी, चारों तरफ मल फैला हुआ था। उसे तत्काल अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया।