फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: बुजुर्ग बहन को भाई ने जानवरों से भी बदतर हालात में रखा कैद, 4 दिन में देता था खाने को 1 रोटी

Wed, 19 Sep 2018 11:48 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
बुजुर्ग महिला को अस्तपाल में किया भर्ती

देश की राजधानी दिल्ली में एक झकझोर कर देने वाली ख़बर सामने आई है। भाई की कलाई पर राखी बांध उसकी सलामती की दुआ करने वाली बुजुर्ग बहन को भाई ने ऐसा सिला दिया कि मानवता शर्मसार हो उठी। रोहिणी में घर की छत पर पिछले दो साल से बंधक बुजुर्ग महिला को मंगलवार को दिल्ली महिला आयोग ने आयोग ने मंगलवार को उत्तरी दिल्ली के रोहिणी से एक 50 वर्षीय महिला को रेस्क्यू किया। पता चला कि पीड़िता को चार दिन के अंतर पर रोटी दी जाती थी। इस कारण वह हड्डियों का ढांचा मात्र रह गई है और उसकी दिमागी हालत भी ठीक नहीं है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। 

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
old lady - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली महिला आयोग को 181 महिला हेल्पलाइन पर सूचना मिली कि एक महिला को घर में कैद कर रखा गया है। आयोग की टीम जब मौके पर पहुंची तो घर में मौजूद बुजुर्ग महिला की भाभी ने गेट खोलने से मना कर दिया और टीम को भी गालियां दीं। बाद में पुलिस को साथ लेकर महिला आयोग की टीम फिर उसी घर पर पहुंची तो भी गेट नहीं खोला गया। ऐसे में पुलिस टीम पड़ोसी की छत से होकर पीड़िता के पास पहुंची। वहां महिला की हालत देखकर हर कोई सन्न रह गया। 50 वर्षीय महिला की हालत खराब थी, चारों तरफ मल फैला हुआ था। उसे तत्काल अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
 
विज्ञापन

3 of 4
old lady - फोटो : अमर उजाला
पूरा परिवार करता था अमानवीय व्यवहार
बुजुर्ग महिला के दूसरे भाई ने महिला आयोग को बताया कि उनकी बहन की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। पहले वह अपनी मां के साथ उनके घर पर ही रहती थी। मां के निधन के बाद वह छोटे भाई के साथ रहने लगी। वह उसका ठीक से ध्यान नहीं रखता था। बहन के साथ भाई का पूरा परिवार अमानवीय व्यवहार करता था और छोटा भाई किसी को भी बहन से मिलने नहीं देता था। 
विज्ञापन

4 of 4
old lady - फोटो : अमर उजाला
आरोपी भाई को किया जाए गिरफ्तार :  मालीवाल
दिल्ली महिला आयोग अध्यक्ष स्वाति मालीवाल व आयोग की सदस्य किरण नेगी ने अस्पताल जाकर बुजुर्ग महिला से मुलाकात की। मालीवाल ने कहा कि महिला को अमानवीय तरीके से रखा गया था। महिला के भाई और उसकी पत्नी को तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें