फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 युवकों ने ओला कैब से जा रही इस युवती को बनाया शिकार, सड़क पर बेसुध पड़ी रही वो

Wed, 05 Apr 2017 04:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा

सार

ओला कैब से जा रही केन्याई युवती पर हमला
सेक्टर ओमीक्रॉन-1 में हुई घटना को छह से आठ युवकों ने दिया अंजाम
दिल्ली से ग्रेटर नोएडा के पाई-1 स्थित एलोस्टोनिचया सोसायटी जा रही थी युवती
विज्ञापन
1 of 10
शहर स्थित दिल्ली पुलिस सोसायटी से जा रही ओला कैब सवार केन्याई युवती पर बुधवार तड़के करीब 4:30 बजे करीब दस युवकों ने हमला कर दिया।
विज्ञापन

2 of 10
आरोप है कि युवकों ने उसे कैब से उतारकर पीटा। इस दौरान ड्राइवर गाड़ी लेकर भाग निकला। काफी देर सड़क पर बेसुध पड़े रहने के बाद पीड़ित युवती ने अपने साथियों को कॉल कर सारी बात बताई। हालांक‌ि बृहस्पत‌िवार को पुल‌िस ने अपनी प्रेस कांफ्रेंस में बताया है क‌ि पीड़‌िता को पीटने वाले स्थानीय लोग नहीं बल्क‌ि उसके ही दोस्त थे।
विज्ञापन

मौके पर बेसुध पड़ी रही युवती

3 of 10
मौके पर पहुंचे साथियों ने 100 नंबर पर कॉल की। सूचना पर पहुंची पीसीआर-67 युवती को कैलाश अस्पताल ले गई, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया। युवती की शिकायत पर ग्रेटर नोएडा कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

4 of 10
मूलरूप से केन्या निवासी मारिया बूरेंडी (24) ग्रेनो स्थित नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी की छात्रा है। वह सेक्टर पाई-1 स्थित एलेस्टोनिया स्टेट सोसायटी में रहती है। बुधवार को वह दिल्ली पुलिस सोसायटी से ओला कार बुककर कहीं जा रही थी। उसने बताया कि सेक्टर ओमीक्रॉन-1ए के पास लगभग दस युवकों ने कैब को जबरन रुकवाकर उसे उतार लिया और पीटने लगे। यह देख ओला कैब ड्राइवर भाग निकला। युवती के शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन

5 of 10
युवती के साथियों ने बताया कि पिटाई में युवती को अंदरूनी चोटें लगीं। तड़के की घटना होने की वजह से कोई मदद के लिए भी नहीं मिला। इस दौरान मारिया थोड़ी देर तक बेसुध सड़क पर पड़ी रही। इसके बाद अपने मोबाइल से ग्रेटर नोएडा में रह रहे साथियों को कॉल कर मदद मांगी। पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की टीमें लगा दी गई हैं। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन

6 of 10
पूरे दिन सीमा विवाद में उलझी रही पुलिस: केन्याई युवती पर हमले के बाद 100 नंबर पर सूचना मिलने पर कासना पुलिस की पीसीआर-67 ने मौके पर पहुंचकर युवती को कैलाश अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद अस्पताल से पहले मेमो नॉलेज पार्क थाने पहुंचा।
विज्ञापन

7 of 10
इसमें पीड़ित युवती का निवास एलेस्टोनिया एस्टेट सोसायटी लिखा देख मेमो को सूरजपुर पुलिस के पास भेज दिया गया। यहां से मेमो कासना थाने भेजा गया। इसके बाद भी सीमा विवाद होने पर मेमो को ग्रेटर नोएडा कोतवाली भेज दिया गया।

8 of 10
इसके बाद ग्रेटर नोएडा कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज किया। दूसरी तरफ, छात्रों ने अफ्रीकी छात्रों पर हुए हमले पर सोशल साइट्स पर हमले की सूचनाएं एंबेसी तक डाली गई। पुलिस का कहना है कि इनपर भी कार्रवाई की जाएगी।

9 of 10
कैब चालक ने किया घटना से इनकार : एसपी सुजाता सिंह ने बताया कि केन्याई युवती द्वारा बताए गए नंबर के आधार पर ओला कैब चालक को ट्रेस कर लिया गया है। कैब चालक ने इस तरह की किसी भी घटना से इनकार किया है। उसका कहना है कि उसने सुबह 5:37 बजे दिल्ली पुलिस सोसायटी से युवती को पिक किया था और दस मिनट बाद ओमीक्रॉन सेक्टर में सुरक्षित छोड़ दिया था।
विज्ञापन

10 of 10
पुलिस ने ओला कैब की टाइमिंग के आधार पर इसकी जांच भी कराई है, जिसमें कैब चालक की बात सही पाई गई है। प्रथमदृष्टया लग रहा है कि घटना फर्जी है। बृहस्पतिवार को युवती से पूछताछ कर विस्त़ृत जांच की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें