फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू में आप नेता दिलीप पांडेय और अलका लांबा पर फेंके गए अंडे

Mon, 20 Jul 2015 08:41 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस में आम आदमी पार्टी के नेता दिलीप पांडेय और विधायक अलका लांबा पर सोमवार सुबह पत्थर और अंडे फेंके गए।
विज्ञापन

डीयू में आप नेता दिलीप पांडेय और अलका लांबा पर फेंके गए अंडे

2 of 9
पार्टी की छात्र इकाई सीवाईएसएस की टीम के साथ दोनों नेता नए सत्र के पहले दिन छात्रों का स्वागत करने पहुंचे थे। आरोप है कि यह हरकत एनएसयूआई से जुड़े छात्र नेताओं ने की।
विज्ञापन

डीयू में आप नेता दिलीप पांडेय और अलका लांबा पर फेंके गए अंडे

3 of 9
इससे सीवाईएसएस के दो समर्थकों को चोटें भी आईं। हालांकि, आप ने पुलिस में शिकायत करने से इंकार किया है। दूसरी तरफ एनएसयूआई ने आप के आरोपों को निराधार बताया।

डीयू में आप नेता दिलीप पांडेय और अलका लांबा पर फेंके गए अंडे

4 of 9
दरअसल, आप की छात्र इकाई सीवाईएसएस पहली बार डीयू चुनावों में उतर रही है। नए सत्र के पहले दिन इकाई ने नए छात्रों के स्वागत का कार्यक्रम रखा था।
विज्ञापन

डीयू में आप नेता दिलीप पांडेय और अलका लांबा पर फेंके गए अंडे

5 of 9
इस मौके पर आप के बड़े नेता भी पहुंचे हुए थे। सुबह करीब 8 बजे दिलीप पांडेय और अलका लांबा नॉर्थ कैंपस की लॉ फैकल्टी के सामने छात्रों के साथ चाय पी रहे थे।
विज्ञापन

डीयू में आप नेता दिलीप पांडेय और अलका लांबा पर फेंके गए अंडे

6 of 9
तभी कुछ युवकों ने पीछे से पत्थर और अंडे फेंके। दो अंडे दिलीप की पीठ पर भी लगे, जबकि नजदीक खड़े दो लोगों को ईंटें लगीं। कोई कुछ समझ पाता, इससे पहले युवक गाड़ी में बैठकर फरार हो गए।
विज्ञापन

डीयू में आप नेता दिलीप पांडेय और अलका लांबा पर फेंके गए अंडे

7 of 9
आरोप है कि एनएसयूआई नेता गौरव तुषीर ने अपने साथियों के साथ इस कार्रवाई को अंजाम दिया। इस बारे में दिलीप पांडेय ने बताया कि चाय पीते वक्त अंडों और पत्थर से हमला किया गया।

डीयू में आप नेता दिलीप पांडेय और अलका लांबा पर फेंके गए अंडे

8 of 9
लेकिन इसमें छात्रों का ज्यादा दोष नहीं है। इनके पीछे कांग्रेस की इस तरह की संस्कृति से जुड़े लोग काम कर रहे हैं। वहीं, अलका लांबा ने कहा कि इससे दूसरे दलों की बौखलाहट दिख रही है।
विज्ञापन

डीयू में आप नेता दिलीप पांडेय और अलका लांबा पर फेंके गए अंडे

9 of 9
पत्थर लगने से एक व्यक्ति का हाथ फट गया, जबकि दूसरे के गले में चोट आई। दूसरी तरफ आरोपों से इंकार करते हुए एनएसयूआई के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और दिल्ली प्रभारी कुमार राजा का कहना है कि चर्चा में बने रहने के लिए यह उनका अपना स्टंट है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें