दिल्ली-एनसीआर में जून की शुरुआत में ही दिनभर चिलचिलाती धूप ने लोगों को खूब परेशान किया। शाम होते-होते अचानक मौसम ने करवट ली। रात आठ बजे तक तेज धूल भरी आंधी चलने लगी।
विज्ञापन
2 of 4
weather
- फोटो : ani
शनिवार को भी शाम व रात को धूल भरी आंधी चलने का पूर्वानुमान है। हालांकि इस आंधी के बावजूद भी गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। शुक्रवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि तेज आंधी होने के कारण के राजधानी की बिजली भी गुल हो गई है।
विज्ञापन
3 of 4
delhi weather
मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया था कि दिनभर बादल छाए रहेंगे और सतह पर तेज गति की हवा चलेगी। बादल तो नहीं छाए, लेकिन रात होते-होते तेज आंधी चलने लगी।
मौसम विभाग का अगले चार दिन तक राष्ट्रीय राजधानी का अधिकतम तापमान 40 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच ही रहने का अनुमान है। चार जून से आसमान साफ होना शुरू होगा। 7 जून को बारिश होने का भी पूर्वानुमान भी जताया गया है। अगले दो दिन में हरियाणा, उत्तर प्रदेश व राजस्थान में कुछ इलाकों में बारिश होने का अनुमान है।