फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज एम्स में PM मोदी करेंगे 5 प्रोजेक्ट का शुभारंभ, यह अस्पताल होगा एम्स से आगे

Fri, 29 Jun 2018 09:38 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 2
नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार सुबह साढ़े 10 बजे एम्स में पांच प्रोजेक्ट का शुभारंभ करेंगे। इसी के साथ सफदरजंग में एम्स से ज्यादा बिस्तरों की क्षमता हो जाएगी। दरअसल, पीएम सफदरजंग के करीब 800 बिस्तर वाले सुपर स्पेशिएलिटी ब्लॉक का उद्घाटन करेंगे। साथ ही एम्स और सफदरजंग के बीच मरीजों को लाने के लिए बनाए टनल और सफदरजंग के 700 बेड वाले इमरजेंसी ब्लॉक का औपचारिक उद्घाटन साथ ही राष्ट्रीय एजिंग इंस्टीट्यूट की आधारशिला भी रखेंगे।

इसके अलावा वह एम्स ट्रामा सेंटर में मरीजों के लिए तैयार धर्मशाला भी शुरू करेंगे। फिलहाल, एम्स में करीब ढाई हजार बिस्तरों की सुविधा है, लेकिन सफदरजंग में दोनों ब्लॉक शुरू होते ही यहां कुल बिस्तरों की संख्या करीब तीन हजार से ज्यादा हो जाएगी। एम्स प्रबंधन की मानें तो अभी कई प्रोजेक्ट रुके पड़े हैं। अगर केंद्र से अनुमति मिलती है तो यहां बिस्तरों की क्षमता पांच हजार से ऊपर हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन प्रोजेक्ट का मिलेगा लाभ

2 of 2
safdarjung
इनकी मंजूरी का इंतजार 
एक अधिकारी ने बताया कि अभी एम्स में सर्जिकल ब्लॉक 200, मदर एंड चाइल्ड ब्लॉक 400, बर्न विभाग 100, कैंसर सेंटर 710 और ट्रामा सेंटर की विभिन्न परियोजनाओं को मिलाकर करीब 1,864 बिस्तरों की व्यवस्था हो सकती है। उम्मीद है कि सरकार जल्द ही प्रोजेक्ट शुरू करने की अंतिम मंजूरी प्रदान करेगी। हालांकि, कुछ प्रोजेक्ट पर एम्स और एनबीबीसी कंपनी के बीच एमओयू पर बीते वर्ष हस्ताक्षर हो चुका है। इधर एक दिन पहले ही दिल्ली सरकार ने लोकनायक अस्पताल में चार हजार बिस्तर की योजना बना ली है।       

इन प्रोजेक्ट का मिलेगा लाभ
पीएम मोदी जिन प्रोजेक्ट का शुभारंभ करने जा रहे हैं। इनमें सबसे पहले एम्स और सफदरजंग के बीच टनल है। मरीजों को ट्रामा सेंटर लाने या ले जाने में ट्रैफिक जाम बाधक न बने लिहाजा दोनों के बीच टनल बनवाया गया है। करीब 40 करोड़ की लागत से डीएमआरसी ने इसे मेट्रो टनल के ऊपर बनाया है। यह काम अक्तूबर 2015 में पूरा हुआ। बीते वर्ष ही मरीजों के लिए इसे खोल दिया गया था। ठीक इसी तरह मरीज और तीमारदारों के लिए एम्स में करीब 30 करोड़ की लागत से ट्रामा सेंटर के पास धर्मशाला बनाई गई है। सभी प्रोजेक्ट में सबसे खास और अनोखा नेशनल एजिंग इंस्टीट्यूट रहेगा। यह इंस्टीट्यूट एम्स के अलावा चेन्नई में भी बनेगा। इसका काम अगले दो वर्ष में पूरे होने की उम्मीद है।        
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें