नोएडा स्टेडियम के पास सेक्टर-21ए और सेक्टर-10 चौराहे पर दुर्घटनाग्रस्त ट्राला लोगों की परेशानी का सबब बन गया। (सभी फोटो: भव्यनरेश/अमर उजाला) सुबह हादसे के बाद दोपहर एक बजे ट्राले को हटाया जा सका। इस दौरान पीक आवर में ट्रैफिक बाधित रहा और लोगों को दफ्तर जाने में घंटों देरी हुई। तेज रफ्तार ट्राला सेक्टर-21ए स्थित नोएडा स्टेडियम के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर को तोड़ता हुआ बिजली के खंभे से टकरा गया। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर एक ट्रक ने ट्राली को टक्कार मारी जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई।