निर्भया के गुनाहगारों का डेथ वारंट निकलने के बाद जेल प्रशासन ने रविवार को डमी के साथ फांसी देने का अभ्यास किया। दो जगहों पर तैयार की गई चार तख्ती पर अब तक तीन बार डमी से अभ्यास किया जा चुका है। पूरी प्रक्रिया होने के बाद इस बाबत एक रिपोर्ट भी तैयार की गई है, जिससे वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।