फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभी और तेज बरसेंगे बदरा: दिल्ली में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, भीगा-भीगा रहेगा राजधानी में वीकेंड

Fri, 11 Jul 2025 08:18 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में जुलाई में अब तक 57 मिमी बारिश दर्ज हो चुकी है। जबकि जुलाई का औसतन 195.8 मिमी का है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली के आस-पास मानसून का ट्रफ बना हुआ है।
विज्ञापन
1 of 5
दिल्ली में बारिश - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली-एनसीआर में मानसून एक्सप्रेस ने रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले सप्ताह भी तेज बारिश की संभावना है। जबकि इस सप्ताहंत तक हल्की बारिश के आसार हैं। 13 जुलाई तक तापमान में एक बार फिर से बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। उसके बाद 17 जुलाई तक अधिकतम तापमान 32-34 डिग्री के बीच बने रहने की संभावना है।
विज्ञापन

2 of 5
दिल्ली में बारिश - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में जुलाई में अब तक 57 मिमी बारिश दर्ज हो चुकी है। जबकि जुलाई का औसतन 195.8 मिमी का है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली के आस-पास मानसून का ट्रफ बना हुआ है। यह वीकेंड तक बना रहेगा जिसके कारण हल्की बारिश होगी। इसके बाद अगले सप्ताह यह दुबारा उत्तर की तरफ बनेगा। इसके कारण अगले सप्ताह दिल्ली और आस-पास के इलाकों में रूक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है।
विज्ञापन

3 of 5
दिल्ली में बारिश - फोटो : अमर उजाला
वहीं शुक्रवार को भी सुबह बादल छाए रहे उसके बाद धूप निकल आई। लेकिन कुछ ही देर में मौसम ने करवट ली और कई इलाकों में तेज तो कुछ में हल्की बारिश हुई। शुक्रवार सुबह 8:30 बजे तक 017.1 मिमी और शाम 5:30 बजे तक 001.0 बारिश दर्ज की गई। उसके बाद धूप व बादलों की लुकाछिपी का खेल शाम तक चलता रहा। 

4 of 5
दिल्ली में बारिश से जलभराव - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 2.3 डिग्री कम 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.7 डिग्री कम 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिल्ली में बारिश - फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग के अनुसार 12 जुलाई को हल्की से मध्यम बारिश होगी। वहीं 13 जुलाई की रात से बारिश की तीव्रता बढ़ने लगेगी। ऐसा 17 जुलाई तक रहेगा इसके बाद बारिश में कमी आने लगेगी। ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें