हरियाणवी गायिका एवं डांसर सपना की हालत में सुधार हो रहा है। कुछ जांच रिपोर्ट आनी बाकी हैं। उसके बाद उनकी अस्पताल से छुट्टी कर दी जाएगी। वहीं गुडग़ांव के महिला थाना पुलिस ने सपना के बयान दर्ज कर लिए हैं।
विज्ञापन
2 of 7
हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी की अनदेखी तस्वीरें
- फोटो : Facebook
आत्महत्या का प्रयास किए जाने के बाद से पुलिस को उसके बयान दर्ज करने का इंतजार था। बता दें कि रागनी गाने के एक मामले में एससीएसटी एक्ट के तहत गुडग़ांव में केस दर्ज होने के बाद से सपना चौधरी पर लगातार दबाव बढ़ता जा रहा था।
विज्ञापन
3 of 7
सपना चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
सोशल मीडिया पर उसके खिलाफ आपत्तिजनक बयानबाजी होने से आहत होने पर उसने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया था। वह दिल्ली नजफगढ़ के एक अस्पताल में उपचाराधीन है। मंगलवार की शाम उसे आईसीयू से प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट किया गया है।
4 of 7
नेशनल चेस चैंपियन अनुराधा बेनीवाल की कड़ी टिप्पणी
भर्ती होने के बाद से सपना का हाल-चाल जानने के लिए उसके उसके प्रशंसकों व जानकारों का अस्पताल लगातार अस्पताल में आना-जाना लगा हुआ है। जिससे अस्पताल में भर्ती अन्य मरीजों को भी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
5 of 7
हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी
- फोटो : फाइल फोटो
जिस कारण अस्पताल प्रबंधन भी परेशान हो रहा है। प्रबंधन का कहना है कि कुछ रिपोर्ट आने का इंतजार है, उसके बाद सपना की अस्पताल से छुट्टी कर दी जाएगी। माना जा रहा है कि बृहस्पतिवार को सपना को अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन
6 of 7
सपना चौधरी ने सुसाइड की कोशिश की हालत सुधरी
उधर, सपना कहना है कि अपने खिलाफ गलत जानकारी सोशल मीडिया पर फैलाए जाने से वह अधिक आहत हुई है जिस कारण उसे आत्महत्या जैसा कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ा। सपना ने कहा ऐसा करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कदम उठाए, ताकि वह महिलाओं सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली हरकत फिर न कर सके।
हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी की अनदेखी तस्वीरें
- फोटो : Facebook
वहीं, गुडग़ांव की एसीपी मुख्यालय धारणा यादव का कहना है कि महिला पुलिस ने सपना के बयान दर्ज किए है, लेकिन अभी पुलिस को उसके अस्पताल से डिस्चार्ज होने का इंतजार है। उसके बाद भी सपना के बयान दर्ज किए जाएंगे।