फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीटीसी में 'तेरा आंख्या का यो काजल' पर डांस करते हुए लड़की का वीडियो वायरल, ड्राइवर निलंबित

Thu, 18 Jul 2019 12:36 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
dtc bus dance - फोटो : सोशल मीडिया
दिल्ली में जो डीटीसी बस रोजाना लाखों लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में मदद करती है उसमें एक लड़की का डांस करना इतना महंगा पड़ जाएगा ये बस के ड्राइवर और कंडक्टर ने सोचा भी नहीं होगा। जी हां, इन दिनों एक डीटीसी बस में लड़की का डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके कारण उक्त बस के ड्राइवर और कंडक्टर को निलंबित कर दिया गया है। आगे पढ़िए क्या है पूरा मामला और देखिए तस्वीरें....
विज्ञापन

2 of 5
dtc bus dance - फोटो : सोशल मीडिया
बताया जा रहा है कि मामला 12 जुलाई का है जब एक डीटीस बस जनकपुरी से सटे हरिनगर डिपो पर थी। उस दौरान खाली खड़ी बस में एक लड़की ने पहले बस के मार्शल के सामने तेरी आंख्या का यो काजल पर डांस किया। इस दौरान यह मार्शल पूरे समय लड़की को देखकर मुस्कुराता रहा।
विज्ञापन

3 of 5
dtc bus dance - फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद बारी आई बस के ड्राइवर और कंडक्टर की। इस लड़की ने उनके सामने भी उसी गाने पर डांस किया और ये दोनों मूक दर्शक बने टिक टॉक वीडियो का हिस्सा बन गए। लड़की के डांस का यही वीडियो जब वायरल होना शुरू हुआ तो बात डीटीसी के अधिकारियों तक जा पहुंची और इसके लिए एक जांच कमेटी बनाई गई।

4 of 5
dtc bus dance - फोटो : सोशल मीडिया
जांच कमेटी ने पाया कि यह वीडियो 12 जुलाई को जनकपुरी में बनाया गया था। सरकारी बस में इस तरह का वीडियो बनता रहा और बस के ड्राइवर और कंडक्टर इसका हिस्सा बने। इसी कारण कमेटी ने दोनों पर कार्रवाई करते हुए इन्हें कारण बताओ नोटिस भेजकर सस्पेंड कर दिया और मार्शल को सिविल डिफेंस ऑफिस भेज दिया है। गौरतलब है कि लड़की ने सिर्फ बस के अंदर ही नहीं बस के बाहर भी मार्शल के साथ वीडियो बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
dtc bus dance - फोटो : सोशल मीडिया
बताया जा रहा है कि तीनों आरोपियों पर सरकारी संपत्ति का दुरुपयोग करने, बिना इजाजत उस पर शूटिंग करने, ड्यूटी पर रहते हुए उससे लापरवाही करने और सार्वजनिक यातायात के साधन की छवि धूमिल करने का आरोप लगा है और इसी के तहत इन पर कार्रवाई की गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें