शुक्रवार देर रात मोती बाग फ्लाईओवर पर पीछे से आ रही एक डीटीसी बस ने बाइक को टक्कर मार दी। घटना के वक्त बाइक पर पति पत्नी के साथ छह साल का बच्चा भी था। हादसे में दंपत्ति की मौत हो गई, जबकि बच्चे को घायल अवस्था में भर्ती कराया गया है, उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि बाइक से दोनो गुड़गांव की तरफ जा रहे थे। पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है जबकि बस चालक अभी मौके से फरार है।