नशे में टल्ली लड़कियां जब सड़क पर उतरीं तो उन्होंने कुछ ऐसा काम किया कि इन्हें संभालने में पुलिस के भी हाथ पांव फूल गए।
2 of 7
गुरुग्राम के सेक्टर-29 थाना क्षेत्र में स्थित एमजी रोड पर हंगामा कर रहीं दो महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन सभी को पुलिस ने अदालत में पेश किया। पुलिस के मुताबिक शनिवार रात को 12 बजे एमजी रोड स्थित सहारा मॉल के बाहर दो महिलाएं शराब के नशे में आपस में झगड़ रहीं थीं। महिलाएं पास के ही एक पब बार से निकलीं थीं।
3 of 7
इनको आपस में झगड़ा एवं मारपीट करते देख एमजी रोड पर गश्त कर रही पुलिस टीम ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया। रविवार को सुबह पुलिस इन सभी को लेकर अदालत पहुंची, जहां से इन्हें निजी मुचलके पर रिहा किया गया है।
4 of 7
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक एमजी रोड एवं आसपास के क्षेत्रों में शांति बनाए रखने के लिए यह कार्रवाई की गई। उल्लेखनीय है कि एमजी रोड पर आए दिन युवतियों के साथ छेड़छाड़ एवं मारपीट की घटनाएं हो रही है।
5 of 7
- फोटो : अमर उजाला
हर वीकेंड शराब के नशें में मनचलें कभी युवतियों को छेड़ते है तो कभी पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई पर उतारू हो जाते है। पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद घटनाओं में कमी आने के बजाए बढ़ोतरी हो रही है।
विज्ञापन
6 of 7
बता दे कि एम जी रोड के दोनों ओर 30 से ज्यादा पब है। जिसमें रोजाना लड़के-लड़कियां मस्ती और ड्रिंक करने के लिए आते है। लेकिन वीकेंड पर ज्यादा भीड़ होने के कारण युवक दूसरे जिलों से यहां पर आकर मस्ती करते है।
देर रात पबों के अंदर तो कभी रोड पर नशें में धुत्त युवक हुडदंग मचाते है। जो कई बार युवतियों के साथ छेड़छाड़ तो कभी अभद्र भाषा का प्रयोग करते है। अगर पुलिसकर्मी रोकने का प्रयास करते है तो युवक पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई और गाली-गलौच पर उतारू हो जाते है।