नोटबंदी के बाद भी पुराने नोटों का जखीरा लगातार बरामद हो रहा है। रविवार को दिल्ली में लगभग 16 करोड़ रुपये के पुराने नोट बरामद किए गए। डायरेक्टर ऑफ रेवेन्यू इंवेस्टिगेशन (DRI) को मिले ये सभी नोट नोट 1000 और 500 रुपये के हैं। बता दें कि नोटबंदी के बाद इन नोटों का चलन बंद कर दिया गया है।
दिल्ली के झंडेवालान मेट्रो स्टेशन के नजदीक पुलिस को ये नोट मिले हैं। हालांकि अभी इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि ये नोट यहां तक कैसे पहुंचे। पुलिस ने नोटों को बरामद कर जांच शुरु कर दी है। अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।