दिल्ली-लखनऊ के बीच सफर करने वालों को नए साल पर डबल डेकर ट्रेन का तोहफा मिल सकता है। शुक्रवार को इसका पहला ट्रायल रन सफल रहा। ट्रेन तय समय से पंद्रह मिनट पहले आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर पहुंची। इस बीच कहीं कोई गड़बड़ नहीं मिली।
विज्ञापन
डबल डेकर ट्रेन को अंदर से देख लीजिए
2 of 9
लखनऊ से मुरादाबाद के बीच ट्रेन की औसत रफ्तार सौ किमी प्रति घंटे रही जबकि इससे आगे साहिबाबाद तक इसे 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ाया गया।
विज्ञापन
डबल डेकर ट्रेन को अंदर से देख लीजिए
3 of 9
शनिवार सुबह 10 बजे ट्रेन लखनऊ रवाना होगी। रिसर्च डिजाइन एंड स्टैंडर्ड ऑरगनाइजेशन (आडीएसओ) पंद्रह दिनों में रिपोर्ट रेलवे को सौंपेगा। सब कुछ ठीक रहा तो दो महीने में ट्रेन नियमित तौर पर चलने लगेगी।
डबल डेकर ट्रेन को अंदर से देख लीजिए
4 of 9
रेलवे के मुताबिक, आरडीएसओ की निगरानी में हुए ट्रायल के दौरान परिचालन से जुड़ी किसी तरह की परेशानी सामने नहीं आई।
विज्ञापन
डबल डेकर ट्रेन को अंदर से देख लीजिए
5 of 9
ट्रेन में सफर कर रहे उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल के वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक (सीनियर डीओएम) मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि आरडीएसओ रेल मंत्रालय को रिपोर्ट भेजेगा। यात्रियों के लिए नियमित रूप से ट्रेन चलाने की तिथि पर फैसला रेलवे बोर्ड को लेना है।
विज्ञापन
डबल डेकर ट्रेन को अंदर से देख लीजिए
6 of 9
ट्रेन लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन से सुबह 10 बजे रवाना हुई। इसके पहुंचने का समय छह बजे था, लेकिन ट्रेन करीब 25 मिनट पहले पहुंच गई।
विज्ञापन
डबल डेकर ट्रेन को अंदर से देख लीजिए
7 of 9
इस कारण दस मिनट के लिए गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर रोका गया और निर्धारित समय से पंद्रह मिनट पहले ट्रेन 5:45 बजे आनंद विहार पहुंची।
डबल डेकर ट्रेन को अंदर से देख लीजिए
8 of 9
ट्रायल रन के दौरान ट्रेन पर भार देने का भी इंतजाम था। रेल प्रशासन ने इसके लिए बदरपुर से भरी 535 बोरियों को रखा था। इसका भार करीब 16 टन था।