दिल्ली में मिजोरम की युवती जुलियट की हत्या के विरोध में शुक्रवार को नॉर्थ-ईस्ट के लोगों ने वसंत विहार थाने के सामने करीब दो घंटे प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने थाने के सामने से सड़क पर चक्का जाम कर दिया। (सभी फोटोः विवेक निगम/अमर उजाला)
विज्ञापन
दिल्ली में मिजोरम की युवती की हत्या के बाद हड़कंप
2 of 5
ट्रैफिक को रोकने से वसंत कुंज से वसंत विहार आने वाले नेल्सन मंडेला मार्ग पर करीब एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया। ट्रैफिक पुलिस को जेएनयू लाइट सिग्नल के पास से ट्रैफिक डायवर्ट करना पड़ा।
विज्ञापन
दिल्ली में मिजोरम की युवती की हत्या के बाद हड़कंप
3 of 5
जुलियट की हत्या की खबर जैसे ही नॉर्थ-ईस्ट के लोगों तक पहुंचनी शुरू हुई तो लोगों का वसंत विहार थाने के सामने जुटना शुरू हो गया। सुबह करीब 11 बजे तक दो दर्जन से ज्यादा नॉर्थ-ईस्ट के युवक-युवतियां एकत्रित हो गए।
दिल्ली में मिजोरम की युवती की हत्या के बाद हड़कंप
4 of 5
इन लोगों ने वसंत विहार थाने के सामने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन करना शुरू कर दिया था। उन्होंने वसंत विहार थानाध्यक्ष समेत कई सीनियर पुलिस अधिकारियों के इस्तीफे की भी मांग कई।
अरुणाचल स्टूडेंट यूनियन के पूर्व अध्यक्ष जेटी तागम का कहना है कि उसे इतना पता लगा कि है कि मिजोरम की युवती की हत्या हुई तो वह विरोध में प्रदर्शन करने पहुंचा। पुलिस अधिकारी आगे जाने नहीं दे रहे और उन्हें कोई जानकारी नहीं मिल पा रही। नॉर्थ-ईस्ट के लोगों पर लगातार हमले किए जा रहे हैं।