arvind kejriwal
हालांकि, बताया गया कि आने वाले दिनों में इसकी काट निकाल दी जाएगी। दरअसल, योजना लांच होने के बाद से बृहस्पतिवार दोपहर तक अलग-अलग सेवाओं के लिए 372 मोबाइल सहायक आवेदकों के घर पहुंचे, लेकिन इसमें से 76 पते गलत मिले। हैरानी की बात यह कि जब मोबाइल सहायकों ने इनसे वापस संपर्क किया, तो कइयों ने कॉल नहीं उठाई। जिनसे बात भी हुई, उन्होंने दो टूक शब्दों में किसी भी सर्विस की जरूरत न होने की बात कही।