जिस नौकरानी जोहरा की वजह से नोएडा सेक्टर 78 के महागुन मॉडर्न सोसायटी में बुधवार सुबह सैकड़ों की भीड़ ने हंगामा व तोड़फोड़ मचाया उसे किसी ने बंधक नहीं बनाया था बल्कि वह खुद ही एक बहाना बनाकर दूसरे टावर में रातभर के लिए रुक गई थी। (सभी फोटोः राजन राय/अमर उजाला)
विज्ञापन
2 of 10
mahagun society
- फोटो : अमर उजाला
चोरी के आरोप के बाद जोहरा घर जाने की जगह सोसायटी के दूसरे टावर के फ्लैट नंबर-2591 में बीमारी का बहाना बनाकर रुक गई। जोहरा के रात तक घर नहीं पहुंचने पर पति उसे खोजता हुआ सोसायटी पहुंचा।
विज्ञापन
3 of 10
mahagun society
- फोटो : अमर उजाला
रात करीब 10 बजे जोहरा के पति ने पुलिस को सूचना देकर पीसीआर को सोसायटी में बुलवा लिया। पुलिस के साथ भी वह मितुल के घर पर पत्नी को खोजने गया। मितुल ने पुलिस को चोरी की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने थाना सेक्टर-49 जाकर रिपोर्ट दर्ज कराने की सलाह दी।
4 of 10
mahagun society
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार सुबह करीब चार बजे सत्तार फिर सोसायटी में पत्नी को खोजता हुआ पहुंचा। धीरे-धीरे सेक्टर-78 की झुग्गी के लोग सोसायटी के बाहर जमा होने लगे। इस बीच गार्डों ने रात की सीसीटीवी रिकॉर्डिंग के आधार पर देखा कि जोहरा दूसरे टावर में गई थी।
विज्ञापन
5 of 10
mahagun society
- फोटो : अमर उजाला
गार्ड वहां जाकर जोहरा को बुला लाए। इसके बाद जोहरा के साथ बंधक बनाकर मारपीट करने और दुष्कर्म करने आदि की अफवाहें फैल गईं। सवा सात बजे करीब 600 महिलाओं व 300 पुरुषों ने सोसायटी के गेट को घेर लिया।
विज्ञापन
6 of 10
mahagun society
- फोटो : अमर उजाला
निकासी गेट की चेन तोड़कर सभी सोसायटी के अंदर घुस गए और मितुल के फ्लैट पर धावा बोलकर जमकर तोड़फोड़ की। मौके पर मौजूद दो पीसीआर में सवार पुलिसकर्मी किसी तरह परिवार को फ्लैट के बाहर से खुले मैदान में ले गए।
विज्ञापन
7 of 10
noida news
पुलिस के अनुसार, सोसायटी के मैनचेस्टर टावर-5 के भूतल पर फ्लैट नंबर-012 में मितुल सेठी, पत्नी व 7 साल के बच्चे के साथ किराये पर रहते हैं। मर्चेंट नेवी में कैप्टन रह चुके मितुल व्यवसाय करते हैं। उनकी पत्नी हर्षू सेठी सेक्टर-116 में प्ले स्कूल चलाती हैं।
8 of 10
noida news
घर में कूच विहार पश्चिम बंगाल निवासी जोहरा छह माह से काम कर रही है। जोहरा सेक्टर-78 की झुग्गी में पति अब्दुल सत्तार और तीन बेटों के साथ रहती है। अब्दुल ग्रेटर-नोएडा में शटरिंग ठेकेदार के पास मजदूरी करता है।
9 of 10
noida news
मितुल का आरोप है कि मंगलवार शाम को उन्होंने जोहरा को जेब से रुपये चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया था। एक सप्ताह पहले भी उनकी पैंट की जेब से 17 हजार रुपये चोरी हुए थे।
हर्षू सेठी को पहले से जोहरा पर शक था। पकड़े जाने पर इन्होंने जोहरा की शिकायत सोसायटी प्रबंधन से कर दी। मितुल ने जोहरा का मोबाइल भी सोसायटी प्रबंधन के पास जमा करा दिया।