नोएडा के सेक्टर-78 की पॉश सोसायटी महागुन मॉडर्न सोसाइटी में काम करने वाले नौकर-नौकरानियों और उनके परिवार ने सैकड़ों की संख्या में बुधवार सुबह हमला कर दिया। इनके द्वारा पथराव करने में कई लोग घायल हो गए। इन्होंने सोसायटी में घुसकर भी तोड़फोड़ की। हंगामा करने वालों में ज्यादातर महिलाएं थीं। इस दौरान चार घंटे तक लोग सोसायटी में बंधक बने रहे।
विज्ञापन
2 of 9
noida news
ये लोग एक महिला नौकरानी के लापता होने, उसके साथ मारपीट और दुष्कर्म जैसी अफवाहों से भड़क गए थे। वहीं, नौकरानी जिनके घर में काम करती है, उन्होंने उस पर चोरी का आरोपी लगाया है। दोनों पक्षों की तरफ थाना सेक्टर-49 में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उधर, सोसायटी निवासियों का आरोप है कि हमला करने वालों में ज्यादातर बांग्लादेशी नौकर व नौकरानियां शामिल थे।
विज्ञापन
3 of 9
noida news
महागुन सोसाइटी के मैनचेस्टर टावर-5 के भूतल पर फ्लैट नंबर-012 में मितुल सेठी, पत्नी व 7 साल के बच्चे के साथ किराए पर रहते हैं। मर्चेंट नेवी में कैप्टन रह चुकेमितुल सेठी फिलहाल व्यवसाय करते हैं। उनकी पत्नी हर्षू सेठी सेक्टर-116 में प्ले स्कूल चलाती हैं। इनके घर में कूच विहार पश्चिम बंगाल निवासी जोहरा छह माह से काम कर रही है। जोहरा सेक्टर-78 की झुग्गियों में पति अब्दुल सत्तार और तीन बेटों के साथ रहती है। अब्दुल ग्रेटर-नोएडा में शटरिंग ठेकेदार के पास मजदूरी करता है।
4 of 9
noida news
मंगलवार शाम मितुल सेठी ने जोहरा को जेब से रुपये चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया था। एक सप्ताह पहले भी उनके पैंट की जेब से 17 हजार रुपए चोरी हुए थे। हर्ष सेठी को पहले से जोहरा पर शक था। पकड़े जाने पर इन्होंने जोहरा की शिकायत सोसायटी प्रबंधन से कर दी। मितुल ने जोहरा का मोबाइल भी सोसायटी प्रबंधन के पास जमा करा दिया था।
विज्ञापन
5 of 9
noida news
उधर, चोरी पकड़े जाने के बाद जोहरा अपने घर जाने की जगह सोसायटी के दूसरे टावर के फ्लैट नंबर-2591 में बीमारी का बहाना बनाकर रुक गई। जोहरा के रात तक घर न पहुंचने पर उसका पति उसे खोजता हुआ सोसायटी पहुंचा। उसने मितुल सेठी के घर में भी पूछ, लेकिन कुछ पता नहीं चला। रात करीब 10 बजे जोहरा के पति सत्तार ने पुलिस को सूचना दे पीसीआर को सोसायटी में बुलवा लिया। पुलिस के साथ भी वह मितुल सेठी के घर पर पत्नी को खोजने गया।
विज्ञापन
6 of 9
noida news
मितुल ने पुलिस को पूरी बात बता दी। इसके बाद पुलिस ने सत्तार को थाना सेक्टर-49 जाकर रिपोर्ट दर्ज कराने की सलाह दी और चली गई। बुधवार सुबह करीब चार-पांच बजे सत्तार फिर सोसायटी में पत्नी को खोजता हुआ पहुंचा। धीरे-धीरे सेक्टर-78 की झुग्गी के लोग सोसायटी के बाहर जमा होने लगे। गार्डों ने रात की सीसीटीवी रिकॉर्डिंग के आधार पर देखा कि जोहरा दूसरे टॉवर में गई थी। गार्ड वहां जाकर जोहरा को बुला लाए। इसके बाद जोहरा के साथ बंधक बनाकर मारपीट करने और दुष्कर्म करने आदि की अफवाहें फैल गईं। जिससे उग्र होकर भीड़ ने सोसायटी के मुख्य गेट को तोड़ा और अंदर घुस तोड़फोड़ करने लगी। गार्डों ने किसी तरह इन्हें बाहर निकाला तो ये बाहर से पत्थरबाजी करने लगे।
विज्ञापन
7 of 9
mahagun society
- फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी अरूण कुमार सिंह ने बताया कि हंगामे की सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर भेज दी गई थी। दोनों पक्षों की एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है। तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। नौकरानी जोहरा को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। नौकरानी ने सेठी परिवार द्वारा रात भर बंधक बनाने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। उसकी हालत ठीक है। उधर इस घटना के बाद महागुन सोसायटी ने फैसला लिया है कि अब वह बिना सत्यापन के किसी नौकर या नौकरानी के प्रवेश नहीं देंगे।
8 of 9
mahagun society
- फोटो : अमर उजाला
देखते ही देखते भीड़ बढ़ती चली गई। करीब 600 महिलाएं व 300 पुरुषों ने सोसायटी के गेट को घेर लिया। जिसके बाद निकासी गेट की चेन तोड़कर सभी बंग्लादेशी सोसासटी के अंदर घुस गए। वह सीधे मितुल के फ्लैट पर धावा बोलते हैं। वहां जमकर तोड़फोड़ की जाती है। मौके पर मौजूद दो पीसीआर में सवार पुलिस कर्मी किसी तरह परिवार को फ्लैट के बाहर से खुले मैदान में ले जाते हैं। जिसके बाद गॉर्ड की मद्द से सोसाइटी के अंदर घुसे लोगों को बाहर खदेड़ दिया जाता है।
सोसायटी में तोड़फोड़ करने के बाद वहां तैनात लगभग 20 गार्डों ने इन लोगों को लाठियों से पीटकर सोसायटी के बाहर खदेड़ दिया। बाहर निकलने के बाद इन्होंने पथराव करना शुरू कर दिया। हमलावर आगे न बढ़े आएं, लिहाजा बचाव में गॉर्ड व सोसाइटी के लोगों को भी पथराव करना पड़ा। इस दौरान सोसाइटी में मौजूद दोनों पीसीआर पीछे की तरफ भाग गईं। इसके बाद अतिरिक्त फोर्स बुलाई गई। पत्थरबाजी से सोसायटी में लगे शीशे टूट गए। गाड़ोर्ं और पथराव करने वाले भी घायल हुए हैं।