45 दिन से गायब कंपनी मैनेजर निहेश श्रीवास्तव (34) का शव बुधवार दोपहर गाजियाबाद पीएसी ग्राउंड में झाड़ियों के बीच आम के पेड़ पर चुन्नी से लटका मिला। शव को कुत्तों ने नोंच रखा था। निहेश की पैंट ग्राउंड में दोपहर को पीएसी जवानों को मिली तो उन्होंने छानबीन कर शव ढूंढा और कविनगर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
पीएसी ग्राउंड में कुत्तों ने नोची पेड़ से लटकी लाश, खुला मामला
2 of 11
पुलिस ने जेब में मिले मोबाइल के नंबरों पर संपर्क कर निहेश के परिजनों का पता चला, जिन्होंने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर उनकी पहचान की। देर शाम तक यह पता नहीं चल सका था कि उन्होंने आत्महत्या की या उनकी हत्या की गई। हालांकि प्रथम दृष्टया पुलिस इसे सुसाइड मान रही है।
विज्ञापन
पीएसी ग्राउंड में कुत्तों ने नोची पेड़ से लटकी लाश, खुला मामला
3 of 11
यह भी बड़ा सवाल है कि पीएसी ग्राउंड में इतने दिन तक शव लटका रहा और पीएसी जवानों को इसकी भनक तक नहीं लगी। हाईटेक कंट्रोल रूम भी घटनास्थल से 500 मीटर की दूरी पर ही है।
पीएसी ग्राउंड में कुत्तों ने नोची पेड़ से लटकी लाश, खुला मामला
4 of 11
एसएचओ कविनगर अशोक सिसौदिया ने बताया कि निहेश श्रीवास्तव नंदग्राम में रहते थे। शादीशुदा थे, छह साल की एक बेटी है। निहेश एमबीए पास आउट थे, दिल्ली के नारायणा स्थित ग्रीनटेक रिमन कंपनी में मार्केटिंग मैनेजर के पद पर कार्यरत थे।
विज्ञापन
पीएसी ग्राउंड में कुत्तों ने नोची पेड़ से लटकी लाश, खुला मामला
5 of 11
26 अक्तूबर को वह रहस्यमय हालत में गायब हो गए थे। परिजनों ने सिहानीगेट थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। परिजनों ने बताया कि 26 अक्तूबर की सुबह वह घर से ऑफिस के लिए निकले थे, उन्हें बुखार था।
विज्ञापन
पीएसी ग्राउंड में कुत्तों ने नोची पेड़ से लटकी लाश, खुला मामला
6 of 11
पत्नी ने सवा आठ बजे फोन किया तो उन्होंने बताया था कि रास्ते में हैं। जल्द ही मेट्रो स्टेशन पहुंच जाएंगे। एसपी सिटी ने बताया कि निहेश के मोबाइल की कॉल डिटेल से पता चला है कि उसने आखिरी बार अपनी पत्नी से बात ही की थी।
विज्ञापन
पीएसी ग्राउंड में कुत्तों ने नोची पेड़ से लटकी लाश, खुला मामला
7 of 11
पहली नजर में मामला सुसाइड लग रहा है। जहां तक पीएसी वालों को शव का पता न चलने की बात है, इसमें पीएसी की लापरवाही रही है।
पीएसी ग्राउंड में कुत्तों ने नोची पेड़ से लटकी लाश, खुला मामला
8 of 11
कविनगर पुलिस ने जांच सिहानीगेट थाने को ट्रांसफर कर दी है। एसओ सिहानीगेट रणवीर सिंह ने बताया कि शव कई दिन पुराना है। पोस्टमार्टम रिपोर्र्ट के बाद ही मौत की वजह पता चल सकेगी।
पीएसी ग्राउंड में कुत्तों ने नोची पेड़ से लटकी लाश, खुला मामला
9 of 11
उन्होंने बताया कि निहेश पर लाखों रुपये क र्ज होने की बात सामने आ रही है। अंदेशा है कि उन्होंने इसी वजह से आत्महत्या की है। पुलिस का कहना है कि निहेश की पत्नी को ब्रेस्ट कैंसर था, उनके इलाज के लिए निहेश ने कर्ज लिया था।
पीएसी ग्राउंड में कुत्तों ने नोची पेड़ से लटकी लाश, खुला मामला
10 of 11
निहेश के भाई अभिषेक का कहना है कि मामले की जांच होनी चाहिए। निहेश की मौत को आत्महत्या मानने से उन्होंने अभी इंकार किया है। निहेश का लैपटॉप भी गायब है।
पीएसी ग्राउंड में कुत्तों ने नोची पेड़ से लटकी लाश, खुला मामला
11 of 11
उन्होंने पुलिस अधिकारियों से गुहार लगाई थी। एसएसपी से भी मिले थे, मगर पुलिस ने निहेश को तलाशने की कोशिश नहीं की। अभिषेक ने बताया कि निहेश का 11 दिसंबर को बर्थडे था।