फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

कैंसर: 37 किलो के मरीज के पैर से निकला 55 किलो का ट्यूमर

1 of 5
2008 से कैंसर के ट्यूमर से परेशान जालंधर के 26 वर्षीय युवक को दिल्ली के एक निजी अस्पताल के चिकित्सकों ने सर्जरी कर नई जिंदगी दी है। चिकित्सकों ने 37 किलोग्राम के मरीज के शरीर से 55 किलोग्राम का ट्यूमर निकाला। मरीज अब ठीक है और बैसाखी और व्हील चेयर के सहारे चलने को तैयार है। (सभी फोटोः अमर उजाला)

कैंसर: 37 किलो के मरीज के पैर से निकला 55 किलो का ट्यूमर

2 of 5
गुरमीत को 19 अक्तूबर को दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चिकित्सीय जांच-पड़ताल के बाद 21 अक्तूबर को चिकित्सकों ने सर्जरी करने का निर्णय लिया। कैंसर का ट्यूमर कूल्हे तक पहुंच गया था। लिहाजा चिकित्सकों ने ट्यूमर को पूरी तरह से खत्म करने के लिए कूल्हे का भी कुछ हिस्सा कटने का निर्णय लिया।

कैंसर: 37 किलो के मरीज के पैर से निकला 55 किलो का ट्यूमर

3 of 5
इलाज कर रहे चिकित्सक डॉ. दुर्गातोष पांडे ने बताया कि यदि पूरा पैर नहीं काटा जाता तो संक्रमण का खतरा रहता और ट्यूमर शरीर के दूसरे अंगों तक पहुंच सकता था। डॉ. पांडे ने बताया कि मरीज की उम्र 26 वर्ष वजन 37 किलोग्राम और निकाले गए ट्यूमर का वजन 55 किलोग्राम था जो मरीज के वजन का डेढ़ गुना है। उम्मीद है कि बुधवार को मरीज को अस्पताल से छुट्टी मिल जाए।

कैंसर: 37 किलो के मरीज के पैर से निकला 55 किलो का ट्यूमर

4 of 5
मैक्स अस्पताल के सर्जिकल ऑनकोलॉजिस्ट विभाग के सीनियर कंसलटेंट डॉ. दुर्गातोष पांडे ने बताया कि गुरमीत का दांया पैर पिछले सात वर्ष से कैंसर के ट्यूमर से पीड़ित था और उसका चलना-फिरना भी मुश्किल था।
विज्ञापन

कैंसर: 37 किलो के मरीज के पैर से निकला 55 किलो का ट्यूमर

5 of 5
जालंधर में ही उसके कैंसर के ट्यूमर का इलाज चल रहा था और दो राउंड की कीमोथेरेपी भी दी गई, लेकिन मरीज को कोई लाभ नहीं मिला, इसके बाद जालंधर में इलाज कर रहे चिकित्सक ने मरीज के शरीर से कैंसर के ट्यूमर को सर्जरी कर निकालने के लिए मैक्स अस्पताल रेफर किया था।
Next
AU ऐप में पढ़ें