फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टरों ने किया खुलासा- प्रदूषण बना रहा महिलाओं को बांझ..

Tue, 27 Mar 2018 07:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
infertile
दिल्ली के डॉक्टरों ने भी माना कि प्रदूषण बना रहा है महिलाओं को बांझ..
विज्ञापन

2 of 7
infertile
33 साल की अंकिता (बदला हुआ नाम) शादी के 7 साल बाद भी मां नहीं बन पाई। वह मधुमेह और हाइपरथायरोडिज्म (अतिगलग्रंथिता) से पीड़ित है। आईवीएफ तकनीक भी इनके लिए कारगर साबित नहीं हुई। जब दिल्ली में अंकिता की जांच हुई तो पता चला कि उसकी परेशानी के पीछे अंडाशय में डिंब (अंडा) नहीं होना था।
विज्ञापन

3 of 7
infertile
डॉक्टरों का कहना है कि ये कोई पहला केस नहीं है। पिछले कुछ वर्षों से महिलाओं में बांझपन बढ़ रहा है। जीवनशैली में बदलाव के साथ दिल्ली जैसे शहरों में प्रदूषण की मार महिलाओं के शरीर को नुकसान दे रही हैं। एक वक्त था जब महिलाएं 40 या 45 साल की आयु के बाद गर्भधारण नहीं कर सकती थीं। लेकिन अब ये आयुवर्ग घटकर 27 से 28 वर्ष तक आ चुका है।

4 of 7
infertile
मंगलवार को एक कार्यक्रम में नोवा इवी फर्टिलिटी की सलाहकार डॉ पारुल सहगल बताती हैं कि समय से पहले अंडाशय में खराबी आने को प्रीमेच्योर ओवेरियन फेल्योर (पीओएफ) से पहचान करते हैं। लगभग 1-2 प्रतिशत भारतीय महिलाएं 29 से 34 साल के बीच रजोनिवृत्ति के लक्षणों का अनुभव करती हैं। इसके अतिरिक्त 35 से 39 साल की उम्र के बीच महिलाओं के मामले में यह आंकड़ा 8 प्रतिशत तक बढ़ जाता है।
विज्ञापन

5 of 7
infertile
नोवा इवी फर्टिलिटी और स्पेन के इवी क्लिनिक के अध्ययन में निष्कर्ष निकला है कि यूरोप की महिलाओं की तुलना में भारतीय महिलाओं की ओवरीज छह साल अधिक तेज है। पॉलीसिस्टिक ओवेरियन सिंड्रोम (पीसीओएस) महिलाओं में बांझपन का सबसे सामान्य कारण माना जाता है, जो लगभग 20 फीसदी महिलाओं में होता है।
विज्ञापन

6 of 7
infertile
इसके अलावा फैलोपियन ट्यूब क्षतिग्रस्त होने पर महिलाओं को स्वाभाविक रूप से गर्भ धारण नहीं हो सकता है। निसंतानता के 9 प्रतिशत मामलों में यही कारण जिम्मेदार होता है। डॉ. पारुल के अनुसार कई बार किसी महिला को नियत समय पर मासिक हो रहा है तो कई बार अगले कुछ महीनों में मासिक आएगा ही नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
infertile
उनमें रजोनिवृत्ति के अन्य लक्षण जैसे रात में पसीना आना, नींद न आना, तनाव, मूड में जल्द बदलाव, ताकत में कमी जैसे लक्षण भी नजर आ सकते हैं। इन महिलाओं को तत्काल चिकित्सीय परामर्श की आवश्यकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें