मासूम जिकरा अपनी गुड़िया के साथ अस्पातल में भर्ती
- फोटो : विवेक निगम
प्लास्टर चढ़ाने के बाद नर्स, पैरामेडिकल स्टॉफ, डॉक्टर और रेजीडेंट के अलावा अन्य मरीज भी जिकरा और उसकी गुड़िया परी के साथ सेल्फी लेते नजर आए। डॉक्टरों के अनुसार जिकरा की तबियत पहले से काफी बेहतर है। पहले उन्हें लग रहा था कि तीन-चार दिन अस्पताल में रोकना पड़ेगा लेकिन सोमवार को बच्ची में काफी मूवमेंट देखने को मिला। इसके बाद डॉक्टरों ने अपनी योजना में बदलाव किया और उसे पक्का प्लास्टर चढ़ा दिया है। एक दो दिन में उसकी छुट्टी भी कर दी जाएगी। फिर दो सप्ताह बाद वापस अस्पताल में प्लास्टर कटवाने के लिए बुलाया जाएगा।