फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर परिवार हत्याकांड: आरोपी का चौंकाने वाला खुलासा, बोला-इसलिए भारती मेहंदीरत्ता को मार डाला

Sat, 16 Nov 2019 08:57 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
1 of 5
murders in faridabad - फोटो : अमर उजाला
महज पांच लाख रुपये का कर्ज उतारने के लिए जिम ट्रेनर मुकेश डॉ. प्रवीण मेहंदीरत्ता के घर जेवर चोरी करने गया था, इस दौरान उसने डॉ. सहित परिवार के चार लोगों को चाकू से गोदकर मार डाला। खास ये था कि वह घर से कुछ नहीं ले जा पाया, लेकिन परिवार द्वारा पहने हुए आभूषण लेकर ही फरार हो गया। ये खुलासा शुक्रवार को सेक्टर-7ए में आठ नवंबर को हुए सामूहिक हत्याकांड में एसीपी क्राइम अनिल कुमार ने किया है। 
 
विज्ञापन

2 of 5
हत्याकांड का आरोपी - फोटो : अमर उजाला
आरोपी को बुधवार को शिरडी से गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने दावा किया है कि मुकेश चोरी के इरादे से डॉ. मेहंदीरत्ता के घर में दाखिल हुआ था। इस दौरान डॉ. प्रवीण मेहंदीरत्ता और उनकी पत्नी भारती के शोर मचाने पर उसने उनकी हत्या कर दी। इस दौरान उनकी बेटी प्रियंका और दामाद सौरभ कटारिया के अचानक आने पर उसने उन दोनों को भी मार डाला। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त चाकू और मौके से चोरी किए गहने बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन

3 of 5
murder in faridabad - फोटो : अमर उजाला
डॉक्टर के चिल्लाने पर कर दिए चाकू से वार
हत्यारोपी कलाई का एक्स-रे करने के बहाने से डॉक्टर के घर में दाखिल हुआ। उसने डॉ. प्रवीण को अपना नाम राहुल बताया। एक्सरे रूम में मुकेश ने उन्हें आतंकित करने के लिए चाकू निकाल लिया। डॉ. मेहंदीरत्ता चिल्लाने पर हत्यारे ने उन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर मौत के घाट उतार दिया।
 

4 of 5
मौके पर पहुंची पुलिस और भीड़ - फोटो : अमर उजाला
अलमारी खोलने की कोशिश में जाग गई थी डॉक्टर की पत्नी
डॉक्टर की हत्या करने के बाद मुकेश ऊपर आया तो एक कमरे में टीवी चल रहा था। वहां से कुत्ते के भौंकने की आवाज भी आ रही है। उसने उस कमरे की बाहर से कुंडी लगा दी, जिससे कुत्ता बाहर न आ सके। इसके बाद वह डॉक्टर के बेडरूम में पहुंचा, जहां उनकी पत्नी भारती सो रहीं थी। मुकेश ने अलमारी खोलने का प्रयास किया, मगर आवाज होने पर भारती मेहंदीरत्ता की आंख खुल गईं। भारती चिल्लाई तो आरोपी ने उन्हें भी मौत के घाट उतार दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
घर के अंदर खौफनाक मंजर - फोटो : अमर उजाला
अचानक आ गए थे डॉ. दंपती के बेटी-दामाद
वह घर में सामान तलाश ही रहा था कि अचानक डॉ. प्रवीण की बेटी प्रियंका और दामाद सौरभ कटारिया घर में दाखिल हो गए। उसने घर में आते ही सौरभ पर हमला किया। इस दौरान दोनों की गुत्थमगुथा भी हुई, जिसमें मुकेश के हाथ में भी चाकू से कट लग गया था।

मुकेश ने पुलिस को बताया कि एकबारगी तो सौरभ ने उसे काबू भी कर लिया था, मगर उसने चाकू से सौरभ पर कई वार किए तो वह वहीं निढाल हो गया। इस दौरान पति को बचाने आई प्रियंका को भी उसने उसके साथ ही मार डाला।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें