फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: दिल्ली में दिवाली की धूम, हर तरफ दीयों की रोशनी से जगमगाहट, निजामुद्दीन दरगाह में भी जलाए दीये

Sat, 14 Nov 2020 10:40 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
diwali 2020 - फोटो : एएनआई
पूरा देश में दिवाली का पर्व धूम-धाम से मनाया जा रहा है। कोरोना वायरस महामारी के बावजूद देशभर में लोगों के बीच उल्लास का माहौल है। विभिन्न जगहों के प्रमुख स्थलों को रंगबिरंगी रोशनियों से सजाया गया है। पूरे देश में दिवाली को लेकर उत्साह देखने वाला है। 
विज्ञापन

2 of 6
diwali 2020 - फोटो : एएनआई
हर तरफ दीयों की रोशनी से जगमगाहट है। अक्षरधाम मंदिर रंग-बिरंग लाइटों से सजा है, तो हजरत निजामुद्दीन की दरगाह में भी रौनक देखने को मिल रही है। यहां दीये जलाए गए हैं। हालांकि कई जगह आग लगने की भी खबरें आईं। 
विज्ञापन

3 of 6
संसद भवन का नजारा - फोटो : ANI
नई दिल्ली में देश के संसद भवन को दिवाली के मौके रंगबिरंगी रोशनियों से सजाया गया है। संसद भवन के नॉर्थ ब्लॉक और साउथ ब्लॉक के नजारे शानदार लग रहे हैं।

4 of 6
पूजा करते हुए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल - फोटो : एएनआई
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ अक्षरधाम मंदिर में दीपावली पूजा की। इस मौके पर उनके साथ उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल भी थीं। कार्यक्रम में राज्य मंत्री मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन भी शामिल हुए। 

विज्ञापन

5 of 6
हजरत निजामुद्दीन दरगाह पर जलाए गए दीये - फोटो : एएनआई
राजधानी दिल्ली स्थित हजरत निजामुद्दीन दरगाह में भी दिवाली के मौके पर दीए जलाए गए। यहां सजावटी लाइट लगाई गईं। दरगाह कमेटी के पीरजादा अल्तमश ने बताया कि दरगाह सभी लोगों के लिए है। लोग यहां त्योहारों पर आते हैं और दीये भी जलाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
diwali 2020 - फोटो : एएनआई
देश की राजधानी दिल्ली में प्रतिबंध होने के बावजूद भी लोग पटाखे जलाते हुए दिखाई दिए। दिवाली पर पहाड़गंज में दुकानें सजी हुई दिखाई दीं, दुकानों के बाहर मिट्टी के दीये और मोमबत्तियां लगीं थीं। आपको बता दें कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने दिल्ली-एनसीआर में 30 नवंबर तक सभी तरह के पटाखों की बिक्री या उपयोग के खिलाफ प्रतिबंध लगा रखा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें