फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहारी सीजन में 'पूजा स्पेशल' ट्रेन यात्रियों की राह करेगी आसान, बिहार ही नहीं मुंबई रूट भी शामिल

Mon, 21 Oct 2019 04:40 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
ट्रेन - फोटो : पे
यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रख रेलवे ने कई रूट पर स्पेशल ट्रेन चला कर राह आसान करेगी। ट्रेन संख्या 04526 सरहिंद-सहरसा स्पेशल 22, 26 और 30 अक्टूबर को चलेगी। वापसी दिशा में 04525 सहरसा-सरहिंद स्पेशल दिनांक 23, 27 और 31 अक्टूबर को चलेगी।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
यह स्पेशल रेलगाड़ी मार्ग में अम्बाला छावनी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर छावनी, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, नरकटियागंज, रक्सौल, सीतामढ़ी, दरभंगा, समस्तीपुर, खगडिया और सिमरी बखित्यावरपुर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी। इसके अलावा नई दिल्ली-जयनगर-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन चलेगी।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
ट्रेन संख्या 04092 नई दिल्ली-जयनगर स्पेशल 23, 26 और 29 अक्टूबर को चलेगी। मार्ग में मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, नरकटियागंज, रक्सौल, सीतामढ़ी, दरभंगा और मधुबनी स्टेशनों पर ठहरेगी।

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा ट्रेन संख्या 82905 मुंबई सेंट्रल- नई दिल्ली 31 दिसंबर तक प्रत्येक शुक्रवार, रविवार और मंगलवार को चलेगी। वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 09006 नई दिल्ली-मुंबई सेंट्रल सप्ताह में 3 दिन 1 दिसंबर तक प्रत्येक शनिवार, सोमवार और बुधवार को दोपहर 02.50 बजे चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
यह ट्रेन अगले दिन सुबह 6.55 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी। मार्ग में सूरत, बडोदरा और कोटा रेलवे स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें