प्रोफेसर एलन स्टेनल
- फोटो : अमर उजाला
मां ने खुदकुशी के लिए मना कर दिया था
सोशल साइट पर एलन के कुछ मित्रों की ओर से शेयर की गई पोस्ट में बताया गया है कि वह हमेशा आत्महत्या करने के बारे में सोचता रहता था। पांच दिन पहले उसने बताया कि उसने अपनी मां से आत्महत्या करने के लिए कहा था, लेकिन उसने मना कर दिया। उधर, सेंट स्टीफंस कॉलेज में ही पढ़ाने वाली प्रोफेसर नंदिता नारायण ने बताया कि आज सुबह एलन और उसकी मां के बारे में खबर सुनकर सदमे में हूं। डीयू टीचर्स एसोसिएशन के चुनाव के दौरान मेरी एलन से बात हुई थी। इस दौरान उसने ऐसा कोई संकेत नहीं दिया था कि वह इस तरह का कदम भी उठा सकता है।