फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी के संबोधन के दौरान ऐसे सोए नोएडा के डीएम जैसे कोई सुना रहा हो लोरी, देखें तस्वीरें

Sat, 04 Aug 2018 03:16 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
1 of 5
cm yogi program - फोटो : अमर उजाला
किसी प्रदेश का सीएम किसी जिले के कार्यक्रम में पहुंचा हो तो आमतौर पर देखा जाता है कि जिलाधिकारी(डीएम) की नींद कई दिनों पहले से ही उड़ जाती है। लेकिन नोएडा के डीएम ने सीएम के सामने बैठकर जो कुछ किया वो कैमरे में कैद हो गया। (सभी फोटोः अमर उजाला)
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
cm yogi program - फोटो : अमर उजाला
दरअसल हुआ कुछ ऐसा कि गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय(जीबीयू) के शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के लिए सीएम योगी गुरुवार को ग्रेटर नोएडा में थे। उन्होंने विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र की शुरुआत की और छात्रों को ओरिएंटेशन लेक्चर दिया।
विज्ञापन

3 of 5
cm yogi program - फोटो : अमर उजाला
उनके इस संबोधन के दौरान केंद्रीय मंत्री और गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा समेत तमाम गणमान्य अतिथि पहली पंक्ति में बैठे थे। इनमें नोएडा के डीएम बीएन सिंह भी थे। लेकिन डीएम ने पहली लाइन में बैठकर जो किया वो मीडिया के कैमरों ने कैप्चर कर लिया।

4 of 5
cm yogi program - फोटो : अमर उजाला
दरअसल डीएम बीएन सिंह पहली ही लाइन में बैठकर ऐसे सो रहे थे जैसे कोई लोरी सुना रहा हो। बस फिर क्या था मीडिया के कैमरों ने उन्हें सोते हुए पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
cm yogi program - फोटो : अमर उजाला
हालांकि अगर तस्वीर देखेंगे तो पाएंगे कि पिछली सीटों पर बैठे कुछ लोग भी उस दौरान सो रहे थे। लेकिन डीएम का इस तरह से सोना जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें