फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर लेना चाहते हैं नए साल पर नई कार तो जरूर जान लें ये ऑफर्स

Tue, 19 Dec 2017 10:41 AM IST
मनोज कुमार/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
1 of 11
offers on new year
नए साल के आगमन को लेकर कार कंपनियों की ओर से ग्राहकों को लुभाने के लिए भरपूर ऑफर दिए जा रहे हैं। पुराने मॉडल की कारों पर काफी अच्छे ऑफर हैं। 2016 मॉडल की कार दो लाख रुपये तक की छूट पर मिल रही है। इससे ग्राहकों को नए वेरियंट की कार कम दाम में मिल सकती है।
विज्ञापन

2 of 11
दरअसल, चार पहिया वाहनों की ख्वाहिश रखने वालों का ध्यान रखते हुए कार कंपनियों की ओर से कई ऑफर दिए जा रहे हैं। यह उन कारों पर ऑफर है, जो एक से दो साल पुरानी हैं, यह कारें बिक नहीं पाई थीं, इसलिए कंपनियों की ओर से ऐसी कारों पर दो लाख रुपये तक की छूट दी जा रही है, जबकि यह कारें पूरी तरह नई हैं।
विज्ञापन

3 of 11
Discount
कंपनी अधिकारियों की मानें तो हर साल दिसंबर में कंपनियां अपनी पुरानी कारों (उसी साल निर्मित) को बेचने का भरपूर प्रयास करती हैं, मगर कई बार शोरूम में इस तरह की कारें बिक नहीं पाती हैं।

4 of 11
discount rates
कई बार ग्राहक द्वारा कार की बुकिंग करा दी जाती है और किन्हीं कारणों से वह खरीद नहीं पाते हैं, तो इन हालात में कार खड़ी रह जाती हैं। ऐसी कारों को बेचने का प्रयास किया जाता है। जब जनवरी से नए मॉडल की कार आ जाती हैं, तो लोग उसी को लेना चाहते हैं। इन कारणों से पुरानी कारें शोरूम में रह जाती हैं और उन पर बड़ा ऑफर दे दिया जाता है।
विज्ञापन

5 of 11
इस साल के सबसे बेहतर ऑफर- नवरात्र, दिवाली व धनतेरस आदि पर लोगों द्वारा अपनी योजना और बजट के अनुसार कार खरीद ली जाती हैं। मगर किन्हीं कारणों से जो लोग उस मौके का लाभ नहीं उठा पाए थे, उनके लिए साल का यह सबसे बेहतर ऑफर है।
विज्ञापन

6 of 11
एक बार फिर कार बाजार ग्राहकों के लिए यह अच्छे ऑफर लेेकर तैयार है। कंपनियों की ओर से जहां जीरो डाउन पेमेंट का ऑफर है, वहीं बैंक भी इसमें पीछे नहीं हैं। कई बैंक सबसे कम ब्याज पर 100 फीसदी तक वाहनों के लोन दे रहे हैं।
विज्ञापन

7 of 11
कार डिस्काउंट
​हुंडई कंपनी के शोरूम की ओर से 90 हजार से एक लाख रुपये तक के  ऑफर हैं, जबकि महेंद्रा की ओर से स्कॉर्पियो पर सबसे अधिक एक लाख 9 हजार रुपये की छूट दी जा रही है। इसी तरह मारुति की ऑल्टो और वैगनआर 65 हजार रुपये से अधिक की छूट पर दी जा रही हैं, जबकि अर्टिगा डीजल पर 90 हजार रुपये से अधिक का ऑफर कंपनी दे रही है।

8 of 11
कार डिस्काउंट
सेकेंड हैंड कारों का मेला - कई कंपनियों ने सेकेंड हैंड कार बाजार को भी लोगों के लिए इस बार पेश किया है। एक्सचेंज में आई कारों को डेंट-पेंट कराकर उनका मेला लगाया जा रहा है, जो एक लाख रुपये से शुरू होकर 5 लाख रुपये तक की हैं। कार कंपनियों की ओर से दिसंबर में मेला लगाकर लोगों को आकर्षित करने का प्रयास किया जा रहा है।

9 of 11
कार डिस्काउंट
इस साल की निर्मित कारों पर भी छूट- 2017 की निर्मित कारों पर भी कंपनियां ग्राहकों को अच्छी छूट रही हैं। इन पर एक लाख रुपये तक की छूट है।

10 of 11
discount
नोटबंदी के बाद से कार बाजार पर काफी असर पड़ा था। पिछले साल कई कंपनियों के शोरूम में साल-2016 मॉडल निर्मित कारें नहीं बिक पाईं। अब शोरूम इन कारों को काफी छूट पर बेच रहे हैं। इस साल नवरात्र और दिवाली पर थोड़ा ठीक रहा है। मगर दिसंबर में पिछले साल की तरह काफी असर है। -राकेश यादव, महाप्रबंधक फार्च्यून, हुंडई
विज्ञापन

11 of 11
discount
बाजार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए कार कंपनियों की ओर से भी ग्राहकों के लिए काफी छूट दी जा रही हैं। इसमें कंपनियां कई मदों में 50 हजार से एक लाख रुपये के ऑफर दे रही हैं और इस साल के मॉडल को बेचना चाहती हैं। चूंकि जनवरी मध्य से नए साल के वाहनों का निर्माण शुरू हो जाता है। -सतीश नागर, सेल्स मैनेजर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें