फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहारी सीजन में घर जाने वालों की स्टेशनों पर उमड़ी भीड़, टिकट खिड़की से लेकर ट्रेन तक मारामारी

Sun, 27 Oct 2019 01:27 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
anand vihar railway station - फोटो : अमर उजाला
दिवाली और छठ पूजा में घर जाने के लिए बड़ी संख्या में दिल्ली में रहने वाले पूर्वांचल की तरफ रवाना हुए। शनिवार को स्टेशन पहुंचे लोगों में सिर्फ एक ललक थी कि वह कैसे ट्रेन में चढ़कर अपने घर तक पहुंचे। छुट्टी वाले दिन भीड़ के आगे रेलवे की तमाम तैयारियां धरी रही गईं। 

टिकट काउंटर और ट्रेनें ही नहीं स्टेशनों पर भी काफी भीड़ थीं। अराक्षित, अनारक्षित, वातानुकूलित कोच यात्रियों से खचाखच भर कर रवाना हुई। अनारक्षित कोच में जगह नहीं मिलने पर ट्रेनों के शौचालयों में भी सामान रख, गेट पर खड़े होकर घर पहुंचने की मजबूरी दिखीं। 

पूर्वांचल की तरफ जाने वाली सत्यागह, संपर्क क्रांति, गोरखधाम, वैशाली, पूर्वा, संपर्क क्रांति, सप्त क्रांति महाबोधि समेत सभी सभी राजधानी ट्रेनों के अनारक्षित कोच का हाल बुरा था है। ट्रेनों के अनारक्षित कोच में तो घंटों लाइन में लगने के बाद ट्रेन के गेट तक पहुंचना मुश्किल दिखा। 

प्लेटफार्म से ट्रेन छूटते वक्त भी पुलिस प्रबंधन भी सख्ती दिखाते हुए लोगों को ट्रेन भीतर भेज रहे थे। रेलवे स्टेशनों पर भीड़ नियंत्रण करना प्रशासन के लिए मुश्किल साबित होता दिखा। 

इतना ही नहीं आनंद विहार, नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशनों पर तो अफरातफरी की स्थिति थी। हालांकि थोड़ी राहत यह थी कि ट्रेन समय से पहले प्लेटफार्म पर लगा दी जा रही थी। आनंद विहार रेलवे स्टेशन परिसर के गेट से ही लंबी लाइन में लगकर प्लेटफार्म तक पहुंचना पड़ रहा था। 
विज्ञापन

2 of 5
anand vihar railway station - फोटो : अमर उजाला
टिकट काउंटर से प्लेटफार्म तक परेशानी 
पूर्वांचल की तरफ जाने वाली सभी ट्रेन फुल हैं। अरक्षित टिकट तो नियमित ट्रेनों में नहीं ही मिल रहा है साथ ही अनारक्षित टिकट से यात्रा करने के लिए टिकट काउंटर पर लोगों को परेशान होना पड़ा। टिकट काउंटर पर यात्री घंटों लाइन में लगकर परेशान हुए। ही साथ ही अनारक्षित कोच में अंदर प्रवेश करने के लिए लंबी लाइनों में लगनी पड़ी। 
 
विज्ञापन

3 of 5
anand vihar railway station - फोटो : अमर उजाला
यात्री किसी तरह पहुंचे अपनी सीट तक
पूर्वांचल की तरफ जाने वाली ना केवली वीवीआईपी ट्रेन राजधानी बल्कि वैशाली, संपूर्ण क्रांति, संपर्क क्रांति, पूर्वा समेत सभी ट्रेनें खचाखच भरी हुई थी। यात्री गुत्थम-गुत्था कर अपनी सीट तक पहुंच पा रहे थे। इन ट्रेनों में स्लीपर कोच की बात करें तो एक बर्थ पर तीन से अधिक लोग बैठ कर यात्रा करने के लिए मजबूर है। कई यात्री तो कोच की खिड़की से किसी तरह अंदर प्रवेश करते दिखें। 

 

4 of 5
anand vihar railway station - फोटो : Amar Ujala
आनंद विहार स्टेशन का हाल बेहाल
आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर यूं तो रेलवे ने काफी बेहतर इंतजाम किया है। बावजूद यहां पूर्वांचल की तरफ जाने वालों की सबसे अधिक भीड़ है। पूर्वांचल की तरफ सबसे अधिक ट्रेन इसी स्टेशन से जाती है लिहाजा बड़ी संख्या में यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी है। सप्तक्रांति एक्सप्रेस, कटिहार एक्सप्रेस ट्रेन की भीड़ देखते ही बन रही थी। स्पेशल ट्रेन तो चलाई जा रही है बावजूद यात्रियों के तादाद के सामने सभी तैयारी बौनी साबित हो रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
anand vihar railway station - फोटो : अमर उजाला
छठ महापर्व के लिए अभी से ही बेहतर इंतजाम
छठ महापर्व के लिए स्टेशनों पर अभी से ही बेहतर इंतजाम कर दिया गया है। आनंद विहार स्टेशन ऱ्परिसर के बाहर ही टेंट लगाया गया है जहां यात्रियों को बैठने के साथ ही पानी व खाने की सुविधा का इंतजाम किया गया है। खाने भी सस्ते दर पर यात्रियों को दिए जा रहे है। 

दरअसल हर साल की तरह इस साल भी छठ के दौरान बड़ी संख्या में यात्रियों की उमड़ने वाली भीड़ को ध्यान में रख रेल प्रशासन ने तैयारी कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें