फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ओर 5.5 लाख दीपों से जगमगा रही अयोध्या, दूसरी ओर अपने ही हाल पर रो रहा 'अयोध्या बस अड्डा'

Sat, 26 Oct 2019 05:25 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या/फैजाबाद
विज्ञापन
1 of 10
फैजाबाद बस डिपो - फोटो : अमर उजाला
दिवाली के मौके पर चमचमाती अयोध्या जहां गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराने जा रही है। वहीं दूसरी ओर उसका एक ऐसा चेहरा भी है जो 5.5 लाख दीयों की रोशनी के पीछे कहीं दब गया है। रामराज्य में सड़कों की हालत इतनी बदहाल है कि दिवाली में वनवास से लौटते वक्त खुद श्रीराम को भी फैजाबाद बस डिपो में फैले कीचड़ से होकर गुजरना पड़ेगा। अपनी इस स्टोरी में हम आपको अयोध्या के 5.5 लाख दीपकों के तले जो अंधेरा छिपा है वो दिखा रहे हैं....

विज्ञापन

2 of 10
- फोटो : अमर उजाला
हाल ही में फैजाबाद डिपो का नाम बदला गया है। अब ये फैजाबाद डिपो नहीं बल्कि अयोध्या डिपो के नाम से जाना जाएगा। हालांकि नाम बदलने से इसके हालात नहीं बदल सके हैं। इसे दीपोत्सव से पहले आधुनिक बस अड्डा बनाए जाने की योजना थी लेकिन हालात बदतर हैं। एक ओर जहां बसों को खड़े होने के लिए उचित व्यवस्था नहीं है, वहीं जो जगह है वहां कीचड़ फैला हुआ है। इस बस अड्डे के आधुनिकीकरण का काम भी 10 अक्तूबर तक पूरा होना था जो नहीं हो सका है।
विज्ञापन

3 of 10
- फोटो : अमर उजाला
एक ओर जहां अयोध्या में दिवाली मनाई जा रही है और उसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने की तैयारी है वहीं अयोध्या बस डिपो का दीपक तले अंधेरे से कम नहीं है।

4 of 10
- फोटो : अमर उजाला
कीचड़, अव्यवस्था, बदहाली, बदइंतजामी ये सभी अयोध्या बस डिपो के पर्याय है। फैजाबाद का नाम अयोध्या होने के एक वर्ष बीत जाने के बाद भी डिपो का नाम नहीं बदला गया था। एमडी राजशेखर के निर्देश पर नाम बदल दिया गया। अब सभी बसों पर फैजाबाद डिपो की जगह अयोध्या डिपो लिखा है। बस अड्डे का भी नाम बदला गया है। फैजाबाद बस स्टॉप की जगह अब यह अयोध्या बस स्टॉप है लेकिन इसकी हालत अब तक ठीक नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

5 of 10
- फोटो : अमर उजाला
बस डिपो में लोगों के लिए बैठने की जगह तक ठीक नहीं  है।
विज्ञापन

6 of 10
दीपोत्सव प्रवेश द्वार - फोटो : अमर उजाला
5.51 लाख दीप जलाकर बनेगा विश्व रिकॉर्ड
दीपोत्सव के अवसर पर रामनगरी शनिवार को 5.51 लाख दीप जलाकर विश्व रिकॉर्ड बनाएगी। इस आयोजन में अवध विश्वविद्यालय समेत विभिन्न कॉलेजों के बच्चे राम की पैड़ी पर चार लाख दीप जलाएंगे, वहीं 14 मठ-मंदिरों को करीब डेढ़ लाख दीपों से रोशन करने की तैयारी है। व्यापारी और आमजन भी घरों से लेकर शहर के चौराहों तक दीप जलाएंगे। गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड की टीम भी अयोध्या पहुंच चुकी है।
विज्ञापन

7 of 10
दीपोत्सव प्रवेश द्वार - फोटो : अमर उजाला
शोभायात्रा में रामायणकालीन प्रसंग
आयोजन की शुरुआत शनिवार सुबह साकेत महाविद्यालय से रामकथा पार्क तक शोभायात्रा के साथ होगी। इसमें रामायणकालीन प्रसंगों की यात्रा निकाली जाएगी। 

8 of 10
दीपोत्सव स्थल के आसपास बनी हनुमान प्रतिमा - फोटो : अमर उजाला
समारोह की मुख्य अतिथि मां सरयू की आरती उतारेंगी। शाम 7 बजे से 7.30 के बीच दीपदान के साथ दीपोत्सव का आगाज होगा। लेजर शो से राम कथा के प्रसंग भी दिखाए जाएंगे।

9 of 10
सरयू नदी का किनारा - फोटो : अमर उजाला
रामकथा पार्क में नेपाल, श्रीलंका, इंडोनेशिया, फिलीपींस की रामलीला का मंचन होगा। साथ ही सरयू तट पर आतिशबाजी होगी। गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड की टीम भी अयोध्या पहुंच चुकी है। हालांकि शनिवार को सरयू तट का जायजा लिया गया तो वहां गंदगी और बदबू से खड़ा हो पाना भी मुश्किल था। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह उत्सव सिर्फ दिखावे के लिए है। यही पैसा युवाओं के रोजगार पर खर्च करना चाहिए था।
विज्ञापन

10 of 10
दीपोत्सव मीडिया सेंटर - फोटो : अमर उजाला
सम्मान के साथ रामकथा पार्क आएंगे अतिथि, सुरक्षा रहेगी सख्त
जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने निर्देशित किया कि जुडिशियरी से भी बड़ी संख्या में पहुंचने वाले अतिथियों को एक पास जारी किया गया है बावजूद इसके उनके साथ आने वाले पारिवारिक सदस्यों को भी न रोका जाए। साथ ही रामकथा पार्क में आने वाले विशिष्ट संतों को मंच पर स्थान दिया जाएगा उनके साथ आने वाले अन्य संतों को अलग से सम्मान पूर्वक मंच पर बैठाया जाएगा। सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें