फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायरस के कारण तेजी से फैल रहा डेंगू, ऐसे कर सकते हैं बचाव

Tue, 25 Sep 2018 04:18 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
mosquito
बारिश शुरू होते ही डेंगू के मरीजों की संख्या में वृद्धि देखी जा रही है। डेंगू वायरस से संक्रमित मच्छर के काटने से फैलता है। ये मच्छर दिन और रात दोनों समय काट सकते हैं। ऐसे में डेंगू के लक्षण और उससे बचाव के बारे में जानकारी होनी बहुत जरूरी होता है। इसकी मदद से आप इस संक्रमण से बचाव कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
mosquito, jhansi hindi news - फोटो : demo
लक्षण
डेंगू के शुरुआती लक्षणों में रोगी को तेज ठंड लगती है, सिरदर्द, कमरदर्द और आंखों में तेज दर्द होता है। इस दौरान तेज बुखार भी होता रहता है। इसके अलावा, जोड़ों में दर्द, बेचैनी, उल्टियां, लो ब्लड प्रेशर जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।
विज्ञापन

3 of 5
मच्छर - फोटो : Desk
उपचार
डेंगू वायरस के कारण फैलता है, इसलिए इसका उपचार इसके लक्षणों को देखते हुए किया जाता है। ऐसे में जरूरी है कि इन लक्षणों को पहचानकर तुरंत उपचार करवाना चाहिए। इस दौरान मरीज को अधिक से अधिक पानी व पेय लेना चाहिए।

4 of 5
gbshx - फोटो : Getty Images
डेंगू के उपचार में अगर अधिक देरी हो जाए तो यह डेंगू हेमोरेजिक फीवर (डीएचएफ) का रूप ले लेता है और अधिक भयावह हो सकता है। डीएचएफ की आशंका 10 साल से कम उम्र के बच्चों में सबसे ज्यादा होती है जिसमें उन्हें तेज पेट दर्द और ब्लीडिंग समस्याएं हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतिकात्मक तस्वीर
बचाव के उपाय
फिलहाल डेंगू से बचाव के लिए अभी तक कोई टीका नहीं है इसलिए इसके बचाव के लिए हमारी सजगता और बढ़ जाती है। डेंगू का वायरस मच्छरों द्वारा फैले संक्रमण से होता है इसलिए सबसे अधिक जरूरी है कि मच्छरों को घर में बिल्कुल न होने दें। साफ-सफाई बहुत जरूरी है क्योंकि गंदगी में डेंगू के मच्छरों की आशंका बढ़ जाती है। बाल्टियों व ड्रम में जमा पानी को हमेशा ढककर रखें और आस-पास के गड्ढे आदि में पानी न जमा होने दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें