बैंकों में नए व बड़े नोटों की किस तरह की किल्लत है उसे दिल्ली में एक शख्स के साथ हुए इस वाकये से ही समझा जा सकता है।
विज्ञापन
2 of 5
coins
- फोटो : ANI
दिल्ली के इम्तियाज आलम आज जब पैसा निकालने बैंक पहुंचे तो उन्हें बड़ी ही अजीब स्थिति का सामना करना पड़ा। उनके सामने बैंक ने शर्त रख दी कि बड़े नोट तो नहीं हैं अगर उन्हें नकद चाहिए तो 10 के सिक्कों में भुगतान लेना होगा।
विज्ञापन
3 of 5
coins
- फोटो : ANI
बैंक के इस प्रस्ताव को सुनकर इम्तियाज पहले तो हैरान हुए फिर उन्हें बैंक के बाहर लगी लाइन याद आई और उन्होंने यह फैसला किया कि...
4 of 5
coins
- फोटो : ANI
उन्होंने फैसला किया कि जो पैसा मिल रहा है कि वही ले लिया जाए वरना एटीएम की लाइनों में लगना होगा।
इस तरह इम्तियाज अपने घर पर 20000 रुपए लेकर पहुंचे लेकिन दस के सिक्कों में। उनके वापस आने पर पूरा घर अचरज में था वहीं उनकी छोटी बेटी तो सिक्कों को देख-देखकर हैरान हो रही थी और बार-बार उन्हें छू रही थी। यह बात जब फैली तो मीडिया भी उनके घर पहुंच गई।