फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी: बैंक में कैश खत्म होते ही टावर पर चढ़ा किसान, लोग हैरान

Thu, 22 Dec 2016 09:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
1 of 7
note - फोटो : अमर उजाला
नोटबंदी के बाद से ही कैश की ‌क‌िल्लत से जूझ रहा और बैंकों की लाइन में लगने वाले क‌िसान ने जब एक बार फ‌िर बैंक के बाहर नो कैश का बोर्ड देखा तो उसका सब्र जवाब दे गया। वह बोर्ड देखते ही मोबाइल टावर पर जा चढ़ा और फ‌िर उसने जो क‌िया उससे वहां मौजूद भीड़ की सांसें थम गईं।
विज्ञापन

2 of 7
note - फोटो : अमर उजाला
उसे देखकर भारी मात्रा में भीड़ वहां जमा हो गई और तब वह टावर से कूदने की धमकी देने लगा।
विज्ञापन

3 of 7
note - फोटो : अमर उजाला
हालांकि लोगों ने समझाकर युवक को नीचे उतारवा लिया लेकिन घंटे भर तक लोगों की धकड़नें तेज रहीं। बाद में उसने बताया कि उसने अपनी बात पहुंचाने के लिए ऐसा किया था।

4 of 7
note - फोटो : अमर उजाला
अहार क्षेत्र के गांव चरोरा में ओरिएंटल बैंक ऑफ कामर्स की ब्रांच है। मंगलवार को सुबह चार बजे लोग पहुंचे और दोपहर एक बजे कैश खत्म होने की घोषणा कर दी गई।
विज्ञापन

5 of 7
note - फोटो : अमर उजाला
इसी से खफा दीपक पुत्र राज कुमार निवासी खदाना मोबाइल टावर पर चढ़ गया। बैंक स्टाफ ने दीपक को समझाने का प्रयास किया मगर दीपक टावर से कूदने की जिद पर अड़ गया।
 
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : अमर उजाला
बाद में दीपक को किसी तरह नीचे उतारा गया। टावर से उतरने के बाद भी दीपक को कैश नहीं मिल सका। दीपक को कहना है कि उनको बीज और खाद की जरूरत है। एक माह से उनको पैसा नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : अमर उजाला
ग्रामीण बैंकों में केश की किल्लत है। इसलिए ग्राहकों को मनमाफिक कैश नहीं मिल पा रहा है। युवक को टॉवर से उतरवा लिया गया।-सतपाल महेता, लीड बैंक मैनेजर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें