फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: दिल्ली में सांप्रदायिक संघर्ष, डीटीसी की बसों में तोड़फोड़

विज्ञापन
1 of 5
बदरपुर इलाके में युवक मानिकचंद की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज लोगों ने बुधवार सुबह जमकर बवाल काटा। हालांकि इलाके में मंगलवार से ही तनाव का माहौल था। प्रदर्शनकारियों ने बुधवार को भी युवक के शव को रखकर चक्का जाम व प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बसों में तोड़फोड़ की और स्कूटी समेत पांच बाइकों को आग के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

तस्वीरें: दिल्ली में सांप्रदायिक संघर्ष, डीटीसी की बसों में तोड़फोड़

2 of 5
लोगों ने पत्थरबाजी भी की। इसमें आधा दर्जन पुलिसकर्मी मामूली रूप से घायल हो गए। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। कुछ लोगों ने झगड़े को सांप्रदायिक रंग दे दिया, जिसके चलते दोनों समुदाय के लोग आमने सामने हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के 40 से ज्यादा लोगों को हिरासत में ले लिया। बुधवार देर रात तक इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ था।
विज्ञापन

तस्वीरें: दिल्ली में सांप्रदायिक संघर्ष, डीटीसी की बसों में तोड़फोड़

3 of 5
गौरतलब है कि  बदरपुर केताजपुर पहाड़ी इलाके में घर के बाहर हंगामा करने व शोर मचाने पर सोमवार को मानिक चंद (27) की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई थी। बदरपुर थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्जकर एक आरोपी कादिम को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिय। स्थानीय लोगों को आरोप था कि कादिम के साथ तीन और आरोपी हत्याकांड में शामिल थे। पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर रही है। परिजनों व स्थानीय लोगों ने मानिकचंद के शव को जैतपुर मोड़, मथुरा रोड पर रखकर प्रदर्शन व चक्का जाम कर दिया। पुलिस के समझाने के बाद प्रदर्शनकारी मौके से चले गए थे।

तस्वीरें: दिल्ली में सांप्रदायिक संघर्ष, डीटीसी की बसों में तोड़फोड़

4 of 5
बुधवार की सुबह मानिक चंद के परिजन और स्थानीय लोग शव को लेकर बदरपुर थाने की तरफ जाने लगे तो पुलिस ने उन्हें जैतपुर मोड पर बारात घर के पास रोक  लिया। प्रदर्शनकारियों ने शव को वहीं रखकर प्रदर्शन व नारेबाजी करना शुरू कर दिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस दौरान आरोपी कादिम के कुछ समर्थक मौके पर पहुंच गए थे। इसके बाद दोनों पक्षों में टकराव शुरू हो गया। देखते ही देखते पत्थरबाजी शुरू हो गई। मौके पर अन्य थानों से पुलिस को बुला लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरें: दिल्ली में सांप्रदायिक संघर्ष, डीटीसी की बसों में तोड़फोड़

5 of 5
इसके बावजूद बवाल थमा नहीं। भीड़ ने वाहनों में तोड़फोड़ करना शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने डीटीसी की करीब आधा दर्जन बसें और तीन क्लस्टर बसों में तोड़फोड़ की। इसके अलावा मौके पर खड़ी स्कूटी समेत पांच मोटरसाइकिलों में आग लगा दी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बवाल तीन से चार घंटे चला। आरोपियों को गिरफ्तार करने के आश्वासन के बाद ही प्रदर्शनकारी शांत हुए। बुधवार दोपहर को मानिक चंद के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें