दादरी के गांव बिसाहड़ा में पशुवध के आरोपी को पीट-पीटकर अधमरा करने के बाद गांव का माहौल करवट बदलने लगा है। ये तस्वीरें लोगों के दिलों की दहशत को बयां कर रही हैं। गांव में पीड़ित परिवार के साथ कई दूसरे परिवारों ने भी अपने घर खाली कर दिये है।
विज्ञापन
दर्दनाक हत्या के बाद घर छोड़ भाग रहे दहशत में जी रहे गांववाले
2 of 7
बताया जा रहा है कि घटना के बाद से ही माहौल तनावपूर्ण हो चुका था। जिसके चलते लोगों में दहशत भी थी। ऐसे में गांव के कुछ परिवारों ने वहां से पलायन करना ही उचित समझा।
विज्ञापन
दर्दनाक हत्या के बाद घर छोड़ भाग रहे दहशत में जी रहे गांववाले
3 of 7
बिसाड़ा की गलियों में सन्नाटा, घरों पर लटके ताले और सुनसान नुक्कड चौराहे घटना से पैदा हुई अशांति और लोगों के दिलों की दहशत को साफ बयां कर रही है।
दर्दनाक हत्या के बाद घर छोड़ भाग रहे दहशत में जी रहे गांववाले
4 of 7
पुलिस प्रशासन से हुई चूक और समुदाय विशेष का शांति-व्यवस्था बहाली को लेकर अविश्वास भी लोगों के गांव छोड़ने का दूसरा कारण माना जा रहा है।
विज्ञापन
दर्दनाक हत्या के बाद घर छोड़ भाग रहे दहशत में जी रहे गांववाले
5 of 7
हालांकि ये बात अलग है कि प्रदेश सरकार ने घटना से प्रभावित हुए लोगों को मुआवजा दिया है। लेकिन दहशत और दर्द में सरकार का ये मुआवजे का मरहम घर छोड़ने वालों को गांव में नहीं रोक सका।
विज्ञापन
दर्दनाक हत्या के बाद घर छोड़ भाग रहे दहशत में जी रहे गांववाले
6 of 7
गौरतलब है कि बिसाहड़ा गांव में पशुवध के आरोपी की हत्या के बाद दूसरे पक्ष के लोगों को रात में ही हिरासत में लेने पर क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई थी। मंगलवार सुबह 8 बजे खगौड़ा, ऊंचा अमीरपुर, ततारपुर, चौना समेत आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में एनटीपीसी तिराहे पर ग्रामीण जमा हो गए थे।