फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान और शिल्पा के लिए कहे ऐसे कड़वे शब्द, रखी प्रायश्चित करने की मांग

Mon, 25 Dec 2017 09:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
salman khan and shilpa shetty
पिछड़ा लोक कल्याण सभा और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अभिनेता सलमान खान और अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। दोनों पर जातिसूचक शब्द बोलने का आरोप लगाते हुए दिल्ली में जगह-जगह इनके खिलाफ विरोध-प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन

2 of 4
salman khan and shilpa shetty
तिलक नगर में पिछड़े लोक कल्याण सभा चेयरमैन राजीव बब्बर तो दिल्ली गेट पर बजरंग दल के सह संयोजक श्याम कुमार के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर राजीव बब्बर ने कहा कि घटिया भाषा का प्रयोग करने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

3 of 4
salman khan and shilpa shetty
विरोध प्रदर्शन के बाद तिलक नगर थाने में सलमान खान और शिल्पा शेट्टी के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई गई। उधर, विश्व हिन्दू परिषद की युवा इकाई बजरंग दल ने वाल्मीकि समाज के समर्थन में डिलाइट सिनेमा, दिल्ली गेट पर सलमान खान और शिल्पा शेट्टी के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

4 of 4
salman khan and shilpa shetty
आपत्तिजनक बयान पर दोनों कलाकारों से वाल्मीकि समाज से माफी मांगने और एक दिन भगवान वाल्मीकि के मंदिर में सेवा करके प्रायश्चित करने की भी मांग की गई। प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के नाम ज्ञापन भी दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें