जुनैद हत्याकांड में पुलिस द्वारा अदालत में चालान पेश करने के साथ ही हिंदू समाज के लोगों में रोष उत्पन्न हो गया है। हिंदू समाज ने इस मामले में सरकार व पुलिस प्रशासन के भेदभाव पूर्ण रवैये को लेकर अब आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
2 of 5
मृतक जुनैद की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
रविवार को यहां जाट धर्मशाला में आयोजित पत्रकार वार्ता में आर्य समाज व हिंदू संगठनों से जुड़े नेताओं व मुख्य आरोपी बनाए गए नरेश के परिजनों ने जल्द ही सर्वखाप पंचायत बुलाकर आंदोलन की चेतावनी दी है। पत्रकार वार्ता में आर्य समाज के प्रवक्ता हरिश्चंद्र शास्त्री ने कहा कि जुनैद हत्या के मुख्य आरोपी नरेश पक्ष की तरफ से पुलिस ने कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया है, जबकि पहले हमला जुनैद के साथियों द्वारा नरेश, रमेश व रामेश्वर पर किया गया था।
विज्ञापन
3 of 5
सांकेतिक चित्र
उन्होंने कहा कि इतना ही नहीं जुनैद के साथियों ने ट्रेन में चाकू लेकर चढ़ने की बात भी कबूली थी, उसके बाद भी न तो पुलिस ने उनसे पूछताछ की और न ही उन्हें जांच में शामिल किया।
4 of 5
junaid murder
- फोटो : अमर उजाला
वृंदा करात जैसे नेताओं व सरकार की तुष्टिकरण की नीति के चलते अदालत में एक तरफ चालान पेश कर दिया है। यदि जल्द नरेश की तरफ से साकिर, हाशिम, चुन्ना, मोहस्त्रत्त्सीन, मोहिन के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज नहीं किया गया तो सर्वखाप पंचायत कर आंदोलन किया जाएगा। इसके लिए सरकार जिम्मेदार होगी।
इस अवसर पर आर्य समाजी नेता चंद्रशेखर मंगला, मोहनलाल तंवर, दौलत राम गुप्ता, ज्ञानचंद शर्मा, जगदीश तेवतिया, फतेह सिंह सहरावत, राजपाल नंबरदार, इंदर सिंह, रणवीर चौहान मुख्य रूप से मौजूद थे।