शनिवार को संघ लोक सेवा आयोग ने परिणाम घोषित किए जिसमें लड़कियों ने अप्रत्याशित रूप से सफलता पाते हुए टॉप पांच में से चार स्थानों पर कब्जा कर लिया। दिल्ली में पली-बढ़ी ईरा सिंघल ने इस परीक्षा में सर्वोच्च स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन
IAS टॉपर इरा सिंघल की कहानी, मां-बाप की जुबानी
2 of 14
ईरा ने यूपीएससी की परीक्षा में भले ही टॉप किया है, लेकिन यहां नौकरी पाने के लिए उनका संघर्ष कई सालों से जारी है। इस बारे में उनके पिता ने एबीपी न्यूज को दिए इंटरव्यू में खुलासा किया है।
विज्ञापन
IAS टॉपर इरा सिंघल की कहानी, मां-बाप की जुबानी
3 of 14
ईरा के पिता ने बताया कि इससे पहले भी वह तीन बार यूपीएससी की परीक्षा पास कर चुकी हैं लेकिन उन्हें ज्वॉइन नहीं करने दिया गया।
IAS टॉपर इरा सिंघल की कहानी, मां-बाप की जुबानी
4 of 14
ईरा के पिता ने बताया कि उनमें शारीरिक अक्षमता है इसके बावजूद उन्होंने यूपीएससी को टॉप किया है। लेकिन उनकी ज्वॉनिंग को लेकर डीओपीटी में केस चल रहा है।
विज्ञापन
IAS टॉपर इरा सिंघल की कहानी, मां-बाप की जुबानी
5 of 14
यही कारण है कि अपने चौथे प्रयास में सफल होने के बावजूद ईरा के पिता को शक है कि इस बार ईरा को ज्वॉनिंग मिलेगी या नहीं।
विज्ञापन
IAS टॉपर इरा सिंघल की कहानी, मां-बाप की जुबानी
6 of 14
ईरा की मां ने बताया कि उनकी प्रारंभिक शिक्षा मेरठ में हुई। इसके बाद वह दिल्ली आ गईं और यहीं पर ईरा ने दसवीं और बारहवीं की परीक्षा पास की।
विज्ञापन
IAS टॉपर इरा सिंघल की कहानी, मां-बाप की जुबानी
7 of 14
हालांकि सूत्रों के मुताबिक फिलहाल ईरा आईआरएस की ट्रेनिंग करने के लिए हैदराबाद में हैं। उनकी नौकरी से संबंधित विवाद के बारे में ईरा ने अब तक कोई बयान नहीं दिया है।
IAS टॉपर इरा सिंघल की कहानी, मां-बाप की जुबानी
8 of 14
ईरा के माता पिता के अनुसार उनकी बेटी एक ऑल राउंडर है। वो कविताएं भी लिखती है और कोरियोग्राफर भी है और खास बात तो ये है कि उसका कई भाषाओं पर कमांड है।
IAS टॉपर इरा सिंघल की कहानी, मां-बाप की जुबानी
9 of 14
यूपीएससी में आने से पहले ईरा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रतिष्ठित एफएमएस कॉलेज से फाइनेंस एंड मार्केटिंग में मैनेजमेंट (MBA) किया है।
IAS टॉपर इरा सिंघल की कहानी, मां-बाप की जुबानी
10 of 14
ईरा के पिता ने बताया कि एमबीए करने के बाद उन्हें कैडबरी जैसी प्रतिष्ठित कंपनी में नौकरी मिल गई थी।
IAS टॉपर इरा सिंघल की कहानी, मां-बाप की जुबानी
11 of 14
कैडबरी में नौकरी के दौरान ईरा के मां-बाप उनसे यूपीएससी की परीक्षा में बैठने का आग्रह करते रहे। ईरा के पिता के मुताबिक उनके कहने पर बेमन से उन्होंने यूपीएससी का फॉर्म भरा भी।
IAS टॉपर इरा सिंघल की कहानी, मां-बाप की जुबानी
12 of 14
ईरा की सफलात से बेहद खुश उनके पिता ने बताया कि ईरा बचपन से ही बेहद प्रतिभाशाली रही हैं। केवल पढ़ने में ही नहीं बल्कि अन्य क्षेत्रों में वह उतनी ही होशियार हैं।
IAS टॉपर इरा सिंघल की कहानी, मां-बाप की जुबानी
13 of 14
ईरा की मां ने बताया कि वह पढ़ने में जितनी होशियार हैं उतनी ही अच्छी कविताएं भी लिखती हैं।