एक तरह जहां पूरा देश कोरोना की मार से कराह रहा है ऐसे में कई ऐसे लोग भी सामने आए जो अपनी जान जोखिम में डालकर इंसानियत की मिसाल पेश कर रहे हैं। लेकिन कुछ ऐसे भी हैं जो अपने कृत्यों के कारण मानवता को शर्मसार करने से बाच नहीं आ रहे हैं। ऐसा ही एक वाक्या दिल्ली के मालवीय नगर में देखने को मिला। यहां एक यूट्यूबर ने गुब्बारों में बांधकर अपने पालतू कुत्ते डॉलर को उड़ा दिया। इसके बाद उसके खिलाफ जानवरों पर क्रूरता का आरोप लगा है। इसके चलते यूट्यूबर गौरव शर्मा को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जब गौरव शर्मा यह वीडियो बना रहा था इस पूरे वक्त में उसकी मां भी उसके साथ थी। हालांकि वीडियो शुरू होने से पहले एक बार उसने कहा था कि वो यह वीडियो पूरे सुरक्षा को ध्यान में रखकर बना रहा है। यह वीडियो सात मिनट 13 सेकंड का है और इसमें यूट्यूबर के घर से लेकर दुकान जाने और फिर पार्क में उसे उड़ाने तक का पूरा वाकया है।