फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रचंड गर्मी के बीच दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में राहत की बारिश

Tue, 11 Jun 2019 01:12 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
दिल्ली में हुई बारिश - फोटो : अमर उजाला
एक ओर जहां दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है, वहीं दिल्ली के कुछ इलाकों में बारिश होने से लोगों ने राहत की सांस ली है। नोएडा समेत एनसीआर के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ मामूली बूंदाबांदी भी हुई, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ निजात मिली है। आगे देखें तस्वीरें और पढ़ें पूरी खबर...


 
विज्ञापन

2 of 5
दिल्ली में हुई बारिश - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि दिल्ली के नेहरू प्लेस और दक्षिण दिल्ली के कई इलाकों में आज तेज बारिश हुई। गर्मी से परेशान लोगों के लिए ये बारिश राहत लेकर आई है। हालांकि अन्य इलाकों में भी लोग इस बारिश का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
summer in delhi - फोटो : पीटीआई
गौरतलब है कि दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। दिल्ली में गर्मी ने सोमवार को दस साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। सफदरजंग में अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 17 जून 1945 को सबसे ज्यादा तापमान 46.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। मौसम विभाग ने पहले ही 10 जून के लिए भीषण गर्मी को लेकर रेड अलर्ट जारी कर रखा था।

4 of 5
summer in delhi - फोटो : पीटीआई
वहीं मंगलवार सुबह होते ही गर्मी ने एक बार फिर अपनी तल्खी दिखानी शुरू कर दी। मेट विभाग की वेबसाइट के अनुसार मंगलवार(11 जून) सुबह दिल्ली के पालम में 33 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है, जो काफी ज्यादा है। इसके साथ ही आज दिल्ली-एनसीआर की हवा में धूल-धूल साफ देखी जा सकती है। यह संकेत है कि इस समय गर्मी के साथ ही दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर भी बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
summer in delhi - फोटो : पीटीआई
मौसम विभाग के पालम केंद्र पर अब तक का सर्वाधिक तापमान 48 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पालम में 9 जून 2014 को पारा 47.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। हालांकि सफदरजंग में दर्ज तापमान को ही आधिकारिक माना जाता है। सोमवार को सफदरजंग में अधिकतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस अधिक 45.6 और न्यूनतम सामान्य से एक डिग्री कम 27.2 दर्ज हुआ। बीते 10 साल में जून माह में इतना अधिकतम तापमान कभी नहीं रहा।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें