फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेव पार्टी की इनसाइड स्टोरीः इस ऑफर की मुरीद थीं लड़कियां, व्हाट्स एप पर चलता था बड़ा खेल

Mon, 10 Jun 2019 07:01 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
rave party in delhi - फोटो : विवेक निगम
आबकारी विभाग व महरौली थाना पुलिस ने अंबेडकर नगर, छतरपुर एक्सटेंशन में शनिवार रात को जिस रेव पार्टी का भंडाफोड़ किया है वह रात 12:30 बजे से शुरू होकर सुबह 5 बजे शुरू होती थी। इसमें लड़कियों के लिए खास ऑफर होता था। आगे जानिए क्या थे वो ऑफर और कैसे आयोजित होती थी ये पार्टी....
विज्ञापन

2 of 8
दिल्ली में रेव पार्टी पर छापा - फोटो : अमर उजाला
10 हजार थी फीस, युवतियों को फी एंट्री 
रेव पार्टी में आने वाले लोगों से 10 हजार रुपये का प्रवेश शुल्क लिया जाता था। जबकि युवतियों को फ्री एंट्री थी। प्रवेश शुल्क को आयोजक नकद व पेटीएम जैसे साधनों के जरिये पैसे लेते थे। मौके से एक रजिस्टर बरामद हुए है, जिसमें पूरा हिसाब लिखा हुआ था। 
विज्ञापन

3 of 8
यहीं होती थी रेव पार्टी - फोटो : विवेक निगम
आबकारी विभाग के अधिकारियों की मानें तो हर माह एक से दो रेव पार्टी होती थी। पार्टी में विदेशी बैंड बजता था। जिस कैफे में पार्टी की जाती थी उसकी दीवारें साउंड प्रूफ थीं। दक्षिण जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि धान मिल का परिसर काफी बड़ा हैं। यहां पर कुछ कैफे, रेस्तरां व अन्य स्टोर हैं। जिस कैफे में ये पार्टी चल रही थी वहां काफी बड़ा हॉल है और उसने कई अजब किस्म की चित्रकारी की गई है। जिस दिन रेव पार्टी होती थी उसी दिन सारा सामान मंगाया जाता था। शराब, ड्रग्स व चरस भी उसी दिन लाई जाती थी। रेव पार्टी में हुक्के चलते भी चलते थे और हुक्कों को उसी दिन मंगाया जाता था। आबकारी विभाग के अधिकारी ने बताया कि रेव पार्टी में ज्यादातर हुक्के व अवैध रूप से मंगाई गई विदेशी व हरियाणा की शराब सप्लाई की जाती थी।

4 of 8
rave party in delhi - फोटो : विवेक निगम
व्हाट्स एप के जरिये लोगों को बुलाते थे 
पुलिस अधिकारियों के अनुसार रेव पार्टी में आने वाले लोगों को व्हाट्स ऐप व सोशल मीडिया के जरिये बुलाया जाता था। आयोजक कुछ लोगों को व्हाट्स एप ग्रुप में जानकारी डालते थे, जबकि वह ये लोग उस मैसेज को अन्य लोगों को व्हाट्स एप कर देते थे।
विज्ञापन

5 of 8
इन कारों में लाई गई थी शराब - फोटो : विवेक निगम
दिल्ली एनसीआर के युवा होते हैं शामिल
दिल्ली-एनसीआर में मल्टी नेशनल कंपनियों में मोटी पगार पर काम करने वाले वीकेंड पर मौज-मस्ती का साधन तलाशना शुरू कर देते हैं। सोशल मीडिया पर ग्रुप बनाकर रेव पार्टी के आयोजकों को तलाशा जाता है। पार्टी के आयोजन के लिए गोपनीय तरीके से ही सारे काम किए जाते हैं। 
विज्ञापन

6 of 8
rave party in delhi - फोटो : विवेक निगम
200 मौजूद थे, छापे के दौरान 160 से ज्यादा फरार, 40 हिरासत में  
पुलिस के मुताबिक पार्टी में 200 से ज्यादा लड़के-लड़कियां मौजूद थे। छापे के दौरान इनमें से ज्यादातर फरार हो गए। पुलिस ने करीब 40 को हिरासत में ले लिया था। रविवार देर शाम तक पूछताछ करने के बाद इनमें से ज्यादातर को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

7 of 8
इसी फार्म हाउस में हुई रेव पार्टी - फोटो : विवेक निगम
कौन कौन पकड़े गए 
पुलिस ने पार्टी के मुख्य आयोजक फरीदाबाद निवासी पुलकित रस्तोगी (25) समेत चिराग और आकाशदीप नागर , गाजियाबाद निवासी मनीष तोमर व नवल गोयल, हौजखास निवासी पीयूष दत्ता, दिल्ली निवासी जय कुमार और दल्लूपुरा निवासी मोहित बैसला को गिरफ्तार किया है। वहीं दो अन्य आयोजक ग्रेटर नोएडा निवासी गौरव मावी व अली मौके से फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक तीनों आयोजक प्रॉपर्टी का काम करते हैं। 
विज्ञापन

8 of 8
यहीं होती थी रेव पार्टी - फोटो : विवेक निगम
बरामद सामान :
मुख्य आयोजक पुलकित रस्तोगी के कब्जे से 17 गहरे भूरे रंग की गोलियां व 21 गुलाबी रंग की गोलियां, वोडका की दो हाफ समेत 24 बोतलें, स्कॉच की 28 बोतलें, रॉहिनो शराब की 24 बोतल, शैंपेन की दो बोतलें, जॉगरमेसटर की एक बोतल, टीचर्स की 4 बोतलें, बीयर की 12 बोतलें और 5.43 लाख रुपये बरामद हुए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें