दिल्ली में मानसून दस्तक दे चुका है, लेकिन झमाझम बारिश का इंतजार खत्म नहीं हो रहा है। यह इंतजार इस सप्ताह खत्म हो सकता है। मौसम विभाग ने मंगलवार से बारिश का दौर शुरू होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
2 of 6
दिल्ली में गर्मी का सितम जारी
- फोटो : अमर उजाला
20 जुलाई से तेज बारिश की उम्मीद है। इस कारण 20 से 23 जुलाई के बीच अधिकतम तापमान 31-33 डिग्री के बीच बने रहने और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री तक रहने की संभावना है।
विज्ञापन
3 of 6
दिल्ली में गर्मी
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार को हुई बारिश के बाद लगातार बारिश होने की उम्मीद थी। लेकिन दो दिन से बादलों और धूप की लुकाछिपी जारी है। इस कारण उमस भी पसीने छुड़ा रही है।
4 of 6
दिल्ली में गर्मी का सितम जारी
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार को भी तेज धूप और उमस ने लोगों के पसीने छुड़ाए। अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
5 of 6
दिल्ली में हुई बारिश से लोगों को गर्मी राहत
- फोटो : अमर उजाला
सर्वाधिक अधिकतम तापमान पूसा मौसम केंद्र में 38.9 डिग्री दर्ज हुआ। नजफगढ़ में 39.2 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं दिल्ली में कुछ इलाकों में सुबह 8.30 बजे तक 1.2 मिमी बारिश दर्ज की गई।
दिल्ली में हुई बारिश से लोगों को गर्मी राहत
- फोटो : अमर उजाला
अब मौसम विभाग के अनुसार 19 से बारिश का दौर शुरू होगा। कुछ इलाकों में तेज तो कहीं हल्की बारिश की संभावना है। इस कारण से तापमान भी दो डिग्री तक लुढ़केगा।