फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Weather: पसीना छुड़ा रही उमस, झमाझम बारिश को तरसे लोग; आज और कल गिर सकती हैं राहत की बूंदें

Tue, 23 Aug 2022 02:18 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
दिल्ली में गर्मी का सितम जारी - फोटो : अमर उजाला
मानसून का सीजन के बावजूद लोग झमाझम बारिश को तरस रहे हैं। जहां बारिश तरसा रही है, वहीं उमस पसीना छुड़ाए हुए हैं। इस कारण से तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इस सप्ताह भी तेज बारिश की संभावना नहीं है। पूरे सप्ताह बादलों की लुकाछिपी के बीच निकलने वाली धूप और उमस परेशान करती रहेगी। 
विज्ञापन

2 of 5
गर्मी से सभी हो रहे बेहाल - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली-एनसीआर में सोमवार सुबह से तेज धूप निकली और उमस ने पसीने छुड़ाए। बीच-बीच में बादल आसमान में छाते रहे लेकिन बारिश नहीं हुई। सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 36.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्रता का स्तर 88 फीसदी और न्यूनतम 54 फीसदी रही। सबसे अधिक तापमान नजफगढ़ इलाके में 37.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जबकि यहां न्यूनतम तापमान 29.1 डिग्री रहा। पीतमपुरा, पूसा व स्पोट्र्स कॉम्पलेक्स में न्यूनतम तापमान 30 डिग्री से ऊपर दर्ज हुआ। 
विज्ञापन

3 of 5
दिल्ली में गर्मी का सितम जारी - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को सुबह 8.30 बजे तक पालम इलाके में ही 9.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग की मानें पूरे सप्ताह ऐसा ही मौसम बना रहेगा। मंगलवार व बुधवार को हल्की बारिश का अनुमान है। लेकिन इससे तापमान में कोई खास असर नहीं पड़ेगा। वहीं अच्छी बरसात न होने से उमस भी परेशान करेगी। 

4 of 5
दिल्ली में गर्मी का सितम जारी - फोटो : अमर उजाला
इससे पहले रविवार को सूरज और बादलों की लुकाछिपी जारी थी लेकिन कहीं-कहीं बारिश हुई। रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा 35.1 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 26.6 दर्ज हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गर्मी से परेशान महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
पूर्वानुमान: आसमान में बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश की संभावना है। 35-45 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से धूल भरी हवा चलेगी। 
आज का तापमान
अधिकतम तापमान: 36.1 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान: 27.6 डिग्री सेल्सियस
23 अगस्त को सूर्यास्त: शाम 6 बजकर 53 मिनट
24 अगस्त को सूर्योदय: सुबह 5 बजकर 55 मिनट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें