फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली हिंसा में हुआ बड़ा खुलासा, 24 फरवरी को ताहिर हुसैन के घर आया था मौत का सामान

Thu, 12 Mar 2020 07:43 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
ताहिर हुसैन - फोटो : अमर उजाला
आम आदमी पार्टी के निलंबित निगम पार्षद ताहिर हुसैन के घर पर मौत का सामान 24 फरवरी की दोपहर को आया था। उनके घर में घुसने वाले बाहरी लोग घर में पत्थर व पेट्रोल बम लेकर आए थे। पुलिस उन बाहरी आरोपियों की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन

2 of 5
ताहिर हुसैन - फोटो : अमर उजाला
कुछ आरोपियों के नाम सामने आए हैं। पुलिस टीमें चांदबाग, मुस्ताफाबाद, जाफराबाद, लोनी समेत गाजियाबाद में दबिश दे रही है। अपराध शाखा के वरिष्ठ अधिकारियों ने दावा किया है कि फरार आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। 
विज्ञापन

3 of 5
ताहिर हुसैन - फोटो : अमर उजाला
उत्तरी-पूर्वी जिले में हिंसा 23 फरवरी को भड़की थी। चांद बाग इलाके में रहने वाले आप के निलंबित निगम पार्षद ताहिर हुसैन के घर पर काफी लोग घुस गए थे। लोगों ने उनकी घर की छत से पत्थर व पेट्रोल बम फेंके। गोलियां चलाई थीं।

4 of 5
ताहिर हुसैन - फोटो : अमर उजाला
पुलिस को निगम पार्षद के घर की छत से काफी मात्रा में पत्थर, पेट्रोल बम व मौत का अन्य सामान मिला है। अपराध शाखा के पुलिस अधिकारियों के अनुसार पुलिस पूछताछ में ये बात सामने आई है कि ताहिर हुसैन की घर से पत्थर व पेट्रोल बम दंगाई 24 फरवरी की दोपहर को आए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ताहिर हुसैन - फोटो : एएनआई
हालांकि पुलिस के पास सीसीटीवी फुटेज नहीं है, मगर गवाहों ने पुलिस के सामने ये बयान दिए हैं। इस मामले में ताहिर हुसैन का कहना है कि उसके घर में घुसे बाहरी लोग पत्थर, पेट्रोल बम व गुलेल लेकर आए थे। वह किसी को नहीं जानते। ताहिर हुसैन का पुलिस रिमांड शुक्रवार को खत्म हो रहा है। अपराध शाखा की टीम उसे फिर से रिमांड पर लेकर कोर्ट में पेश करेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें