फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली हिंसा: नहीं जाने दी एंबुलेंस, बाइक वैन से ले जाए गए घायल, देखें तस्वीरें

Wed, 26 Feb 2020 08:36 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
delhi violence - फोटो : अमर उजाला
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के हिंसा प्रभावित इलाकों में उपद्रवियों ने एंबुलेंस को नहीं जाने दिया। पुलिस ने हिंसक झड़पों में घायल लोगों को बाइकों और वैन में लादकर किसी तरह से अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के मुताबिक, मंगलवार को प्रदर्शनकारियों ने एंबुलेंस और अन्य वाहनों को हिंसा प्रभावित इलाकों में जाने से रोकना शुरू कर दिया। 
 
विज्ञापन

2 of 5
delhi violence - फोटो : अमर उजाला
खजूरी खास चौक पर दो गुटों के बीच पथराव चल रहा था। यहां उपद्रवियों को तितर-बितर करने के दौरान कांस्टेबल अमित कुमार बुरी तरह से जख्मी हो गए। उनके दाहिने हाथ पर गंभीर चोटें हैं। गंभीर हालत में उन्हें बाइक पर लादकर पास के जगप्रवेश चंद्र अस्पताल ले जाया गया। अमित कुमार ने बताया कि पीछे से उनके हाथ पर अचानक हमला हुआ। उनके हाथ से जो टकराया, वह पत्थर था या कुछ और, वह समझ नहीं पाए।
विज्ञापन

3 of 5
अस्पताल में घायल - फोटो : अमर उजाला
दूसरी ओर, खुरेजी खास इलाके में ही झड़प के दौरान गंभीर घायल कैफ (32) को पुलिस ने एक वैन से ले जाकर अस्पताल में भर्ती कराया। कैफ अपना ऑटो रिक्शा पार्क कर रहा था, तभी 25-30 लोगों की भीड़ ने उस पर पथराव किया। कैफ के चेहरे और सिर के बायीं ओर गहरी चोट है। उधर, गोली से घायल एक अन्य व्यक्ति को दो लोगों ने बाइक से गुरु तेग बहादुर अस्पताल पहुंचाया।

4 of 5
delhi violence - फोटो : अमर उजाला
आपको बता दें कि सीएए के विरोधियों और समर्थकों के बीच रविवार से भड़की हिंसा ने मंगलवार को उग्र रूप धारण कर लिया। मौजपुर में सीएए का विरोध कर रहे लोगों में शामिल उपद्रवियों ने समर्थकों पर फायरिंग कर दी। इसमें एक महिला समेत छह लोगों को गोलियां लगीं। इन घायलों को आनन-फानन में बाइक और एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
delhi violence - फोटो : एएनआई
हालांकि पुलिस ऐसी किसी भी घटना की जानकारी से इनकार कर रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि मौजपुर इलाके में मंगलवार को उपद्रवियों ने लगातार फायरिंग की। उनकी गोलियों से छह लोग जख्मी हो गए हैं। इस हमले में किसी के हाथ में तो किसी के पैर में गोलियां लगीं। कुछ लोग हाथ में छर्रे लगने से घायल हो गए हैं। इस हमले के बाद पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया और उपद्रवियों पर आंसू गैस के गोले छोड़कर खदेड़ने का प्रयास किया। इसके बावजूद, उपद्रवी बाज नहीं आए। कबीर नगर की ओर कुछ युवक हाथों में असलहे लहराते हुए नजर आए। काफी देर तक हंगामा होने के बाद मौके पर केंद्रीय बलों को बुलाकर हालात को काबू किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें